टिमरनी - कोरोनो वायरस के रोकथाम व लाँक डाउन के पालन कराने के लिए प्रशासन के द्वारा नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च पुलिस थाना टिमरनी से सूर्या टावर गांधी चौक इतवार बाजार स्टेशन बस्ती रोड आदि मुख्य मार्गो से होते हुई निकाला गया । इस दौरान शासन के नियमो के पालन करने की अपील की गई । इस मौके पर एसडीएम अंकिता त्रिपाठी तहसीलदार धर्मेंद चौकसे एसडीओपी आर के गहलोद नायब तहसीलदार सन्दीप गौर थाना प्रभारी राजेश साहू नगर परिषद सीएमओ आरडी शर्मा बीएमओ डॉ एमके चौरे डॉ राजेश मीना आदि सहित पुलिस स्वास्थ्य राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।