टीकाकरण कार्यक्रम की हुई शुरुआत,
टिमरनी । राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड में शुक्रवार से बच्चों को टीका लगाए जाने का कार्य प्रारंभ किया गया । यह कार्य कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए विगत एक माह से से बंद कर दिया गया था ।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ करने के पूर्व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु दिशा निर्देश जारी किए गए, सोशल डिस्टेंसिंग व्यक्तिगत स्वच्छता, सैनिटाइजर का उपयोग करने के निर्देश दिये गए ।
BMO डॉ एम के चौरे ने ग बताया की विकासखण्ड में आज बारिश सत्र आयोजित किए गए जिसमें बच्चों को एवं गर्भवती माताओं को नौ जानलेवा बीमारियों से बचाव के टीके लगाए गए । डॉ चौरे ने ग्राम रुन्द्लाय, छीपानेर मे आयोजित सत्र का निरिक्षण किया ।
वहीं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ जे एस कुशवाहा ने ग्राम सोडलपुर मे, बीपीएम आशीष साकल्ले ने वनांचल के ग्राम सलाई ठेका एवं खोडेबोड़े मे एवं बीसीएम मुकेश बटाने ने पोखरनी मे आयोजित सत्र का निरिक्षण किया ।