भारतीय जनता पार्टी मंडल टिमरनी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान भाजपा की जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र गद्रे ,पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश डूडी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रहटगांव राधेश्याम गौर एवं वर्तमान मंडल अध्यक्ष विनीत गीते मौजूद थे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सम्मुख दीप जला माल्यार्पण किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र गद्रे ने कहा कि हमारे मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जिन संकल्पों के साथ में इस संगठन की नींव रखी है उन्हीं संकल्पों के साथ आज भी काम करने की आवश्यकता है। वही मंडल अध्यक्ष विनीत गीते ने भी पंडित जी के जीवन पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में आभार मुकेश शांडिल्य ने व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता सन्दीप अग्रवाल,नन्हे लाल कौशल अनिल किरार सागर तिवारी पंकज तिवारी लवकुश अग्रवाल सुनील डूडी योगेश तिवारी परमजीत चावला अजय गुर्जर,दिनेश ठोल्या मौजूद रहे।