टिमरनी -
युवक कांग्रेस एवं एन.एस. यू. आई. के द्वारा मुख्यमंत्री नया सवेरा जन कल्याण योजना में अनियमितता के सम्बंध में अनुविभागीय अधिकारी अंकित त्रिपाठी को ज्ञापन देकर इसका पुनः सर्वे करा कर अनियमितताओं में सुधार किया जाये के लिए अवगत कराया। मुख्यमंत्री नया सवेरा जन कल्याण योजना में टिमरनी क्षेत्र में इस योजना को लेकर सर्वे किया गया था जिसमे भारी अनियमितता देखने मे आ रही है महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क के द्वारा पाया जा रहा है कि पात्र को अपात्र बना दिया गया हैं। नगर एवं नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जिन अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा सर्वे कार्य किया गया है वह ठीक नही किया गया है जिसके कारण कई पात्र अपात्र ही हो गए है। जिसके कारण आज गरीब एवं आर्थिकरूप से कमजोर विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क भरना पड़ रहा है । इस मौके अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन देते हुए आग्रह किया गया कि टिमरनी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुनः नया सवेरा जन कल्याण योजना को लेकर सर्वे कार्य कराया जाए जिससे पात्र हितग्राही को योजना का लाभ मिल सकें। इस दौरान जितेंद्र सोनकिया, शैंकी उपाध्याय, अतुल भार्गव, सुन्नी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।