50 प्रतिशत से अधिक बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किशोर कुमार ने किया निरिक्षण

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
50 प्रतिशत से अधिक बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किशोर कुमार ने किया निरिक्षण 

टिमरनी । विकासखण्ड के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र मे शुन्य से पांच वर्ष तक के बच्चो को पोलियो की खुराक दी गई । शहरी क्षेत्र के वार्ड और गांव मे   बूथ लगाकर दवा पिलाई गई । आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा, ग्राम कोटवार एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने दवा पिलाने का कार्य किया ।

राष्ट्रीय स्तर के अभियान का निरिक्षण करने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के के नागवंशी, डीपीएम महेश साहू, डॉ पुष्पा देशमुख, डॉ केसरि प्रसाद, डॉ पी छलोत्रे ने बूथ पर चल रहे कार्यक्रम का निरिक्षण किया ।

सीएमएचओ डॉ नागवंशी ने वार्ड क्रमांक एक मे स्थित झुग्गी बस्ती मे जाकर बच्चो को दवा पिलाने हेतु प्रेरित किया व आंगनवाड़ी केन्द्र बूथ पर पहुंच कर शत प्रतिशत बच्चो को दवा पिलाने का निर्देश दिया ।

बस स्टेन्ड, रेल्वे स्टेशन पर भी सफ़र कर रहे बच्चो को दवा पिलाई वही सोडलपुर मेले मे भी स्वस्थ्य कर्मियों द्वारा दवा पिलाई गई । बैतूल रोड पर तम्बू बान्ध कर रहने वाले घुमक्कड़ परिवार के बच्चो को भी दल ने दो बूंद जिन्दगी की पिलाई । 

अभियान मे 17005 बच्चो को दवा पिलाएं जाने का लक्ष्य रखा है, जिसे 187 बूथ पर 374 कर्मचारियॉ एवं 21 सूपरवाईज़र के द्वारा अभियान का संचालन किया गया । शाम 6 बजे तक प्राप्त रिपोर्ट अनुसार 10850 बच्चो को दवा पिलाई जा चुकी है ।

तीन मोबाइल टीम के द्वारा ईंट भट्टों, घुम्मकड आबादी वाले क्षेत्रों मे पहुंच कर बच्चो को पोलियो वायरस से सुरक्षा दी गई । बीपीएम आशीष साकल्ले, बीसीएम मुकेश बटाने, कोल्ड चेन इंचार्ज सतीश शर्मा, संगणक शैलेंद्र मालवीया, सँजय मालवीय, राजेन्द्र बरकने ने कण्ट्रोल रूम, दवा वितरण एवं मोबाइल टीम मे कार्य किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top