सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक उत्सव संपन्न , बच्चों ने दी रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
 सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक उत्सव संपन्न ,  बच्चों ने दी रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति
टिमरनी।                      

 शुक्रवार सरस्वती शिशु मंदिर टिमरनी  का वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ जिसमें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरस्वती वंदना के पश्चात विद्यालय के सचिव विवेक  भुस्कुटे के द्वारा विद्यालय में संचालित अटल टिंकरिंग लैब के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें उन बच्चों का भी सम्मान किया गया जिन्होंने दिल्ली में आयोजित आविष्कार मैकाथन   में अपने मॉडल प्रस्तुत किए थे  जिसमें उन्हें कांस्य पदक प्राप्त हुआ  l  कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व छात्र एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक  सिद्धार्थ सैनी मुख्य अतिथि  अनुविभागीय अधिकारी  अंकिता त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में श्याम  मनावत ,मानस मर्मज्ञ ने अपने विचार अभिभावकों के समक्ष रखे l कार्यक्रम का संचालन  श्रुति पालीवाल एवं रानी राजपूत ने किया। विद्यालय का प्रतिवेदन प्राचार्य विनोद बोरसे ने प्रस्तुत किया। आभार प्रेम नारायण कुशवाहा के द्वारा व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में नन्हे नन्हे बच्चो द्वारा नृत्य नाटक पिरामिड योग आदि कार्यक्रमो की मनमोहक प्रस्तुति  दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top