महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता-कलेक्टर
जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा व स्वास्थ्य के संबंध में कार्य करने एवं वातावरण बनाने हेतु शौर्या दल प्रशिक्षण हेतु जिला स्तरीय सेमिनार एवं बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री एस. विश्वनाथन की अध्यक्षता में किया गया।। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वनाथन ने कहा कि जिले में महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। इस हेतु जिला स्तर पर हम विशेष कार्य करने जा रहे है, जिसमें शासकीय विभाग में शामिल सभी महिला अधिकारी एवं एनजीओ तथा शौर्या दल की दो जागरूक एवं एक्टिव बालिकाओं का एक नेटवर्क बनाया जा रहा है। साथ ही एक कंट्रोल रूम बनाया जायेगा जहाँ पर सभी प्रकार की महिला एवं बालिकाओं की शिकायत सुनी जा सके एवं उनकी सहायता की जा सके। ग्राम एवं वार्ड स्तर पर कार्य करने वाली इन बालिकाओं को विशेष नाम दिया जायेगा तथा इनकी एक विशेष पहचान होगी।