कबाड़ में पड़े अखबारो से जुगाड़ कर बनाई फ़ोटो फ़्रेम
नगर के नगरपालिका स्कूल में शनिवार को होने वाली बाल सभा में बच्चों को कबाड़ से जुगाड़ गतिविधि कराई गई जिसमें बच्चों ने बेकार अखबारो से फ़ोटो फ़्रेम बनाना सीखा । शेडों संस्था के तालीम कार्यक्रम के तहत शाला में बच्चों को विभिन्न मनोरंजक गतिविधियाँ कराई जाती है जिससे बच्चे पढ़ाई में रुचि ले सकें और नियमित स्कूल आ सकें। विगत दिनो से लगातार शाला में बाल अधिकारो की जागरूकता के साथ साथ शेडो संस्था बच्चों के पाठ्यक्रम से जुड़ी विभिन्न गतिविधियाँ करा रही है जिसका उद्देश्य शाला में बाल मैत्रीपूर्ण वातावरण का निर्माण करना और बाल सभा में बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी करने के साथ साथ उन्हें शिक्षा से जुड़ी रचनात्मक गतिविधि कराई जा रही है। जहाँ बच्चे उन से ना केवल सीखे बल्कि स्वयं का विवेक लगाने का भी प्रयास करे। कबाड़ से जुगाड़ गतिविधि शेडों संस्था से मधुर और कविता ने कराई और बताया की शिक्षा को मनोरंजक और बच्चों के अनुकूल करने के लिए कबाड़ से जुगाड़ जैसे प्रयास बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ते है। बच्चों के द्वारा फ़ोटो फ़्रेम तैयार करके उसे शाला के प्रधानपाठक संजय पराशर को भेंट की। इस दौरान शाला के चंद्रकांत तिवारी, दीप्ति सीधना, मीना माटे, ज्योति पारे और शारदा देवी ने सहयोग किया।
