सिंगल यूज़ प्लास्टिक के संदर्भ में एन सी सी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली
स्थानीय शासकीय महाविद्यालय टिमरनी एवम राधास्वामी हाई स्कूल टिमरनी ने 13 एम पी बटालियन होशंगाबाद के निर्देशानुसार 3 से 27 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जाना है।एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट के पी नागरे ने बताया कि उसी संदर्भ में रविबार को टिमरनी नगर में एनसीसी कैडेट्स द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त भारत जागरूकता रैली निकाली गई रैली के माध्यम से नगर के नागरिकों को बताया कि किस तरह से हमारे द्वारा पॉलिथीन उपयोग करने से हमारे धरती को नुकसान हो रहा है अगर हम समय रहते जागरूक नहीं हुए तो निश्चित रूप से हमारी धरती पर पर्यावरण संकट का खतरा और अधिक बढ़ सकता है ।रैली में 13 एमपी बटालियन होशंगाबाद के पी आई स्टॉप हवलदार दिनेश पूनिया यू ओ अभिषेक गौर धीरज प्रवीण महेंद्र अजय वीरेंद्र करन आकाश विनायक अनिल व्रजेश अभिनव विवेक जूनियर डिवीजन से पवन अनुराग कुलदीप अमन मुनमुन अंकुश आदि उपस्थित रहे महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ विनीता रघुवंशी ने कहा कि इस तरह के सामाजिक जागरूकता के कार्य निश्चित रूप से सराहनीय है ।
