फसल कटाई का किया प्रयोग
टिमरनी
नगर समीप बारजा रोड पर स्थित किसान संजीव कुमार बलबटे के खेत हल्का न 26 खसरा न 185/2 मे फसल कटाई का प्रयोग किया गया । पटवारी ओमप्रकाश जोशी दारा किसानो की उपस्थिति में 5 गुणा 5 की सोयाबीन का फसल कटाई का प्रयोग किया जिसमे 2 किलो 750 ग्राम सोयाबीन का वजन रहा। वही ग्राम चौकड़ी में फसल कटाई का प्रयोग किया गया ।इस दौरान पटवारी दुर्गेश उइके व बीमा कम्पनी के अधिकारी की उपस्थिति में किसान गोकुल प्रसाद गोबिंद राम के खेत हल्का न 21 खसरा 42/2 में फसल कटाई प्रयोग किया गया ।जिसमें 5 गुना 5 के रकबा में कटाई की गई जिसमें 0.650ग्राम सोयबीन फसल निकली ।इस दौरान चन्द्र गोपाल गुर्जर जय प्रकाश सोनू पटवारे वीरेंद्र पटवारे शंकर लाल मालवीया आदि सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
