शासन के सहयोग से ग्राम चारखेड़ा की रिया का विदेश में पढ़ने का सपना हुआ पूराविदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत मिली 23 लाख की स्काॅलरशिप

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से रिया का विदेश में पढ़ने का सपना हुआ पूरा
विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत मिली 23 लाख की स्काॅलरशिप
हरदा जिले के छोटे से ग्राम चारखेड़ा की बेटी रिया पटेल अब विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करेगी। रिया को आॅस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में स्थित ला ट्रोब यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के लिये मध्यप्रदेश शासन द्वारा 23 लाख 46 हजार 975 रूपए की स्काॅलरशिप प्रदान की गई है। रिया को यह स्काॅलरशिप पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत प्राप्त हुई है। इस छात्रवृत्ति से रिया ला ट्रोब विश्‍वविद्यालय में मास्‍टर ऑफ फाइनेंशियल एनालिसीस का कोर्स करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top