शरद पूर्णिमा पर नगर के पतंजलि आरोग्य केंद्र पर अस्थमा ओर दमा के मरीजों को होगा निशुल्क दवा वितरण

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

शरद पूर्णिमा पर नगर के पतंजलि आरोग्य केंद्र पर अस्थमा ओर दमा के मरीजों को होगा निशुल्क दवा वितरण

टिमरनी

प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा के अवसर पर टिमरनी नगर के पतंजलि आरोग्य केंद्र पर अस्थमा ओर दमा के मरीजों को निशुल्क दवा वितरण किया जाएगा। पतंजलि आरोग्य केंद्र के वैद्य श्री विजय सिंह ठाकुर के द्वारा पिछले 20 वर्षों से लगातार इस दवाई का वितरण किया जा रहा है यह 21वा वर्ष है। वैद्य विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर इस दवा का सेवन करने से वर्षों पुरानी अस्थमा ओर दमा की बीमारी से शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ होता है। पिछले 20 वर्षों में सैकड़ों मरीजों ने इस दवा से लाभ प्राप्त किया है। यह दवाई शनिवार और रविवार के दिन टिमरनी में  न्यू मार्केट गली नंबर 2 में स्थित पतंजलि आरोग्य केंद्र से निशुल्क वितरित की जाएगी। आरोग्य केंद्र के वैद्य विजय सिंह ठाकुर एवं संचालक उदय सिंह ठाकुर ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में अस्थमा और दमा के मरीज शरद पूर्णिमा के दिन पतंजलि आरोग्य केंद्र पर पहुंच कर निशुल्क दवा प्राप्त कर स्वास्थ्य लाभ ले।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top