कलेक्टर ने किया मण्डी एवं वेयर हाउस का निरीक्षणयूरिया एवं डीएपी के भण्डारण की समीक्षा की

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
कलेक्टर ने किया मण्डी एवं वेयर हाउस का निरीक्षण
यूरिया एवं डीएपी के भण्डारण की समीक्षा की

कलेक्टर श्री एस. विश्वनाथन द्वारा डबल लाॅक हरदा के मण्डी स्थित एवं सारा वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि आने वाली यूरिया रेक से शासन की नीति अनुसार वितरण कराना सुनिश्चित करें। सहकारिता विभाग द्वारा चयनित सहकारी समितियों को उनकी माँग अनुसार यूरिया एवं डीएपी उर्वरक क्रमशः 30 एवं 20 मैट्रिक टन की सीमा तक प्रदाय करें। समितियों द्वारा नगद विक्रय कर राशि जमा करने पर पुनः उनकी मांग अनुसार यूरिया एवं डीएपी उर्वरक प्रदाय किया जावे। कलेक्टर श्री विश्वनाथन ने जिले के किसानों को संदेश दिया है कि जिले में लगातार यूरिया एवं डीएपी प्रदाय हो रहा है। संचालक कृषि द्वारा गत वर्ष के वितरण 29 हजार मैट्रिक टन की तुलना में आठ हजार मैट्रिक टन अधिक यूरिया का आवंटन जिले को किया गया है। जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top