टिमरनी
शुक्रवार भारतीय किसान संघ द्वारा मासिक बैठक का आयोजन भगवान सिंह राजपूत के निवासियों किया गया। बैठक में किसानों के संबंधित समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई। बैठक उपरांत तहसील कार्यालय पहुच कर भारतीय किसान संघ द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम 10 सूत्री किसानों की समस्या के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भारतीय किसान संघ के विनोद पाटील दीपचंद नाबाद परमानंद दोगने कांताप्रसाद टाले रामकृष्ण राजपूत सुंदरदास पटेल रेवाशंकर मुकेश राजपूत मुरलीधर कुंवर सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।ज्ञापन में कहा गया कि ग्रामों में संबंधित पटवारियों की गिरदावरी में लापरवाही के कारण चने की जगह गेहूं का रजिस्ट्रेशन हो गया है जिस से संबंधित किसानो के चने बिक्री नहीं हो पा रहा है और किसानों को आर्थिक हानि हो रही है। प्रति किसान चना 40 से 50 क्विंटल लिया जाए ताकि किसानों को बार-बार परेशानी नहीं होना पड़े तथा तुलाई प्लेट काटे से की की जावे ।क्योकि छोटे काटो से किसानों की उपज चोरी होती है की बात कही। विक्रय चने का भुगतान शुरू नहीं हुआ है भुगतान शीघ्र कराए जावे।वर्तमान में बोए गए ग्रीष्मकालीन मूंग के रखने का सत्यापन पटवारी एवं ग्राम सेवक हिले निरीक्षण कर डावरी सुनिश्चित की जाए ताकि समर्थन मूल्य की खरीदी में गिरदावरी की गड़बड़ी के कारण किसी तरह के पंजीयन की मात्रा में गड़बड़ी होती है तो उसकी समस्त जवाबदारी संबंधित ग्राम सेवक व पटवारी की रहे। बाजनिया सोसायटी के द्वारा साइलो प्लांट बंद होने के 25 दिन बाद भी शेष रहे गेहूं की खरीदी प्रारंभ नहीं हो पाई है कार्यवाही करके गेहू खरीदी सुनिचित कीजिये आदि किसानों की समस्या को हल करने की मांग की गई। भारतीय किसान संघ द्वारा कहा गया कि यदि तीन दिनों में उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो आंदोलन की जाएगा जिसकी जवाबदारी प्रशासन की रहेगी ।
