फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु इनामी उद्घोषणा

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु इनामी उद्घोषणा

थाना छीपाबड़ अंतर्गत फरियादी राजेन्द्र पिता शंकरलाल मालू, उम्र 58 साल मंडी निरीक्षक, निवासी खिरकिया, महावीर एजेन्सी खिरकिया, प्रोपराइटर अभिषेक जैन पिता नगीन जैन द्वारा कृषि उपज मंडी खिरकिया में कास्तकारों के साथ करीबन 90 लाख रूपये की राशि की धोखाधड़ी कर राशि का गबन कर फरार हो गया है। रिपोर्ट पर थाना छीपाबड़ में अपराध क्र. 261/19 कायम कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान घटना दिनांक से आरोपी अभिषेक जैन उर्फ मोनू पिता नगीन जैन, निवासी वार्ड क्र. 09 खिरकिया जिला हरदा फरार है, जिसकी पतारसी के सभी संभव प्रयास करने के उपरान्त भी आरोपी की पतारसी नहीं हो सकी है। 

पुलिस अधीक्षक, जिला हरदा श्री भगवतसिंह बिरदे ने पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्रमांक 80 ए में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये आरोपी अभिषेक जैन उर्फ मोनू पिता नगीन जैन, निवासी वार्ड क्र. 09, खिरकिया, जिला हरदा की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु 10000/- दस हजार रूपये की उद्घोषणा की है कि जो कोई व्यक्ति आरोपी अभिषेक जैन उर्फ मोनू पिता नगीन जैन, निवासी वार्ड क्र. 09, खिरकिया, जिला हरदा की तलाश व आरोपी को गिरफ्तार करेगा/करवाएगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सके, ऐसे सूचनाकर्ता को 10000/-दस हजार रूपये इनाम की राशि से पुरूस्कृत किया जाएगा। यदि सूचनाकर्ता चाहेगा तो उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक, जिला हरदा का मान्य होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top