सहायक रिटर्निंग आफिसर (मतगणना) नियुक्त
अनुविभागीय अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी लोकसभा निर्वाचन 29-बैतूल, 135-हरदा ने बताया कि सहायक रिटर्निंग आफिसर (मतगणना) की नियुक्ति आदेश का राजपत्र (असाधारण) का प्रकाशन 18 अप्रैल 2019 को किया गया है। जिसके अनुसार लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत संसदीय क्षेत्र 29-बैतूल (अ.ज.जा.) के अंतर्गत तहसीलदार हंडिया एवं हरदा श्रीमती अर्चना शर्मा, तहसीलदार खिरकिया श्रीमती विंकी सिंहमारे एवं नायब तहसीलदार हरदा श्री महेन्द्रसिंह चैहान को विधानसभा क्षेत्र 135-हरदा के लिये सहायक रिटर्निंग आॅफिसर (मतगणना) नियुक्त किया गया है। नियुक्ति आदेश मतगणना का कार्य पूर्ण होने तक के लिये मान्य होगा।
उन्होने निर्देशित किया है कि लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत 23 मई को प्रातः 8 बजे से शासकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज के हाॅल में मतगणना किया जाना निर्धारित किया गया है। अतः मतगणना कार्य के दौरान आवश्यक समस्त कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। समय-समय पर व्यवस्था से कार्यालय को एवं रिटर्निंग आॅफिसर को अवगत कराते रहे।