भूजल स्तर में तेजी से वृद्धि हो सके इसके लिए तालाबों में बनाएंगे रिचार्ज शॉफ्ट
कलेक्टर श्री विश्वनाथन ने पोखरनी,करताना,रुंदलाए,छिपानेर आदि गांव का किया भ्रमण
तालाबों के माध्यम से भूजल स्तर में तेजी से वृद्धि हो सके इसके लिए इनमें रिचार्ज शॉफ्ट का निर्माण किए जाने की प्लानिंग है। फिलहाल इसके लिए 30 तालाबों का चयन किया गया है। हर जनपद क्षेत्र के लिए 10-10 तालाबों में यह काम किए जाएंगे । कलेक्टर श्री एस विश्वनाथन ने बुधवार को पोखरनी,करताना,रुंदलाए, छिपानेर आदि गांव का भ्रमण कर यहां जारी तालाब गहरीकरण,गाद निकालने तथा इनके सफाई कार्य का अवलोकन किया। यह कार्य नरेगा के माध्यम से किया जा रहा है।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश कुमार जांगिड़ और संबंधित अधिकारीगण साथ थे। कलेक्टर ने मजदूरों से चर्चा कर उन्हें समय पर मजदूरी का भुगतान होने,काम के घंटे, दोपहर में आराम करने के लिए छांव की व्यवस्था और पेयजल व्यवस्था के संबंध में पूछताछ की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाबों की पाल पर वृक्षारोपण भी किया जाए।
पोखरनी के तालाब गहरीकरण में जुटे मजदूर देवराम से इंजीनियर कलेक्टर ने तालाब के माध्यम से भूजल स्तर बढने संबंधी लाभ की बात सुनी तो उसे गुड कहा। देवकरण ने कहा फिलहाल तालाब में कम पानी बचा है ।तालाब गहरीकरण से तालाब में गर्मी के मौसम पंर्यत पानी रहेगा। इससे हमारे गांव के ट्यूबवेल और हैडपंम्पो में पानी बना रहेगा। पोखरनी तालाब में मछ्ली पालन व्यवसाय में जुटी स्वसहायता समूह के सदस्यों से कलेक्टर ने तालाब की गंदगी की सफाई करने को कहा।
कलेक्टर श्री विश्वनाथन को जब करताना के पौध रक्षक जगदीश प्रसाद ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यहां नरेगा के माध्यम से रोपित सभी 625 फलदार वृक्षों को जीवित रखने संबंधी बात बताई कलेक्टर बोले "शाबास"।