संभागीय संयुक्त संचालक ने किया प्राथमिक शाला का आकस्मिक निरीक्षण , समीक्षा बैठक सम्पन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
टिमरनी

गुरुवार विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला निमाचा  का शिक्षा विभाग के संभागीय  संयुक्त संचालक एसके त्रिपाठी व डीपीसी डॉ आर एस तिवारी ने
आकस्मिक निरीक्षण किया ।  निरीक्षण के दौरान श्री त्रिपाठी  ने कक्षा 5 के छात्र पवन पिता सोहन से एप्पल, ग्रेप्स एवं 19 का पहाड़ा पूछा जिसे छात्र ने बिना झिझक बिना भय और डर के बताया एवं अपने नाम की स्पेलिंग पिता के नाम की स्पेलिंग माता के नाम की स्पेलिंग बच्चे के द्वारा बताई गई। यह बच्चा कक्षा पांचवी में अध्यनरत है आलोक  पिता रविशंकर ने प्रतिज्ञा का वाचन अंग्रेजी में किया एवं कुमारी राधिका पिता नारायण ने 21 का पहाड़ा बिना डर के सुनाया। जिससे सुनकर छात्र छात्राओं की तारीफ की शाला में दर्ज 65 छात्र-छात्राओं में से 40 छात्र छात्राएं उपस्थित पाए गए। यह शाला 90% दत्ता पूर्ण करती है ।शाला में पदस्थ शाला प्रभारी महेश कुमार भाटी द्वारा बताया गया कि हमने डीपीसी  डॉ आर एस तिवारी के मार्गदर्शन में सभी कक्षाओं को पेंटिंग कराकर के सजाया है। जिससे कि शाला के प्रति पालकों का रुझान बड़ा है, जिससे नामांकन में वृद्धि हुई है एवं नियमित बच्चों की उपस्थिति बढ़ रही है। प्राथमिक शाला निमाचा कला के शाला परिवार के द्वारा बच्चों के शैक्षणिक स्तर की जांच कर प्रशंसा की एवं पेंटिंग के कार्य को सराहा।


जनपद शिक्षा केंद्र टिमरनी में  समस्त जन शिक्षक बीएसी बीआरसी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई ।इस दौरान डीपीसी डॉ आर एस  तिवारी ने नामांकन बढ़ाने को लेकर समीक्षा की एवं सभी को निर्देशित किया कि समस्त शासकीय शालाओं में बच्चों का नामांकन बढ़ना चाहिए। इसी के साथ मैपिंग के कार्य की भी समीक्षा की तथा कक्षा 1 एवं 6 मैं मेपिंग से शेष रहे बच्चों की मैपिंग शीघ्र कराने के निर्देश दिए। कक्षा वार नामांकन में गिरावट एवं वृद्धि की समीक्षा की साथ ही शाला त्यागी एवं अप्रवेशी बच्चों की समीक्षा की। परीक्षा में अनुपस्थित बच्चों पर चर्चा की, गोद शालाओं की समीक्षा शाला सिद्धि की समीक्षा 20 से कम नामांकन शसलाओं  की समीक्षा कमजोर स्तर वाली शालाओं की समीक्षा लापरवाही करने वाले शलवार जनशिक्षा  केंद्रवार शिक्षकों की सूची, वार्षिक परीक्षा के ग्रेड एवं परिणामों की समीक्षा आदि विद्युत रैंप शौचालय की क्रियाशीलता, शून्य शिक्षकीय एक  शिक्षकीय शालाओं की समीक्षा की। इस दौरान बीएसी प्रहलाद अहिरवार एवं जन शिक्षक  मुकेश उपरारिया एवं शाला के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top