बिना लाइन में लगे वोट डाल सकेंगे दिव्यांग मतदाता

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

बिना लाइन में लगे वोट डाल सकेंगे दिव्यांग मतदाता

लोकसभा निर्वाचन 2019 में अधिक से अधिक दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सके। इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र में जहां रैंप बनाए गए है, वहीं मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर अथवा ट्राइसाइकिल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए दिव्यांग मित्र नियुक्त किया जाएगा। दिव्यांग मतदाताओं को बिना कतार में लगे सीधे मतदान करने की अनुमति भी होगी। ऐसे मतदाता जिनके पास दिव्यांग मतदाता वाली पर्ची होगी, उसे मतदान कक्ष तक ले जाने के निर्देश मतदान कर्मियों को दिए गए है। दिव्यांग मतदाताओं के अलावा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुजुर्ग मतदाताओं और गर्भवती मतदाताओं के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। ऐसे मतदाता भी बिना लाईन में लगे सीधे मतदान कर सकेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top