भारत के राजपत्र में लोकसभा निर्वाचन में खड़े होने वाले अभ्यर्थियों की सूची का होगा प्रकाशन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

भारत के राजपत्र में लोकसभा निर्वाचन में खड़े होने वाले अभ्यर्थियों की सूची का होगा प्रकाशन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची को भारत के राजपत्र में प्रकाशन के लिये आयोग को अनिवार्य रूप से भेजा जायेगा। भारत के राजपत्र में प्रकाशन के लिये प्रत्येक चरण में अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि के अगले दिन समस्त संसदीय क्षेत्रों के प्रारूप 7-क की सॉफ्ट कॉपी (वर्ड एवं पीडीएफ में) रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा हस्ताक्षरित हार्ड कॉपी सहित निर्वाचन आयोग को भेजने के निर्देश दिये गये हैं। इस संबंध में आयोग द्वारा संसदीय क्षेत्रों के अभ्यर्थियों की सूची फॉर्म 7- क की हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी सीधे भारत निर्वाचन आयोग को न भेज कर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को प्रेषित करने एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को चरणवार संसदीय क्षेत्रों के फॉर्म 7-क एकजाई कर भारत के राजपत्र में प्रकाशन के लिये आयोग की ओर प्रेषित करने के निर्देश दिये गये हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top