दिव्यांग, गर्भवती, धात्री महिलाए एवं बुजुर्गो हेतु पंक्ति रहित मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित की जावेगी- कलेक्टर श्री विश्वनाथन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
दिव्यांग, गर्भवती, धात्री महिलाए एवं बुजुर्गो हेतु पंक्ति रहित मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित की जावेगी- कलेक्टर श्री विश्वनाथन

जिला स्तरीय स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस. विश्वनाथन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में श्री विश्वनाथन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2019 अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र 29-बैतूल (अ.ज.जा.) अंतर्गत जिले की दोनों विधानसभा हरदा एवं टिमरनी में 6 मई को मतदान एवं 23 मई को मतगणना होना है। श्री विश्वनाथन ने बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिले में निर्वाचन हेतु चल रही तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में लोकसभा निर्वाचन हेतु श्री शिशिरकुमार सिन्हा को सामान्य प्रेक्षक, श्री हनुमैयाह कुरूकोंडा को व्यय प्रेक्षक तथा श्री प्रदीपकुमार यादव को पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।सामान्य प्रेक्षक का मोबाईल नम्बर 9691630530 तथा दूरभाष क्रमांक 07577-226203, व्यय प्रेक्षक का दूरभाष क्रमांक 07577-226201 तथा पुलिस प्रेक्षक का दूरभाष क्रमांक 07577-226202 है। जिले में लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत विधानसभा टिमरनी में 243 तथा विधानसभा हरदा में 272 मतदान केन्द्र बनाये गये है, इस प्रकार जिले में कुल 515 मतदान केन्द्रों पर मतदान होना है। जिले में 18 अप्रैल की स्थिति में टिमरनी विधानसभा अंतर्गत 90301 पुरूष मतदाता, 82542 महिला मतदाता, कुल 172843 मतदाता तथा हरदा विधानसभा अंतर्गत 114915 पुरूष मतदाता, 103801 महिला मतदाता, कुल 218716 मतदाता है। इस प्रकार जिले में 205216 पुरूष मतदाता, 186343 महिला मतदाता कुल 391559 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिले में कुल 3468 दिव्यांग मतदाता, 60-79 वर्ष तक के 42135 मतदाता, 80-99 वर्ष के 5087 मतदाता तथा 28 शतायु मतदाता है। उन्होने बताया कि दिव्यांग, गर्भवती, धात्री महिलाए एवं बुजुर्गो हेतु पंक्ति रहित मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित की जावेगी। वे आकर अपना मतदान जल्द ही कर सकेंगे, उन्हें मतदान हेतु प्राथमिकता दी जावेगी। इस हेतु सुगम्य एप पर पंजीयन किया जा रहा है। दिव्यांग मतदाताओं की मदद के लिये दिव्यांग मित्रों के रूप में आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मतदान केन्द्र पर उपलब्ध रहेंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी 515 मतदान केन्द्रों पर आधारभूत न्यूनतम सुविधाओं के अंतर्गत रैम्प, पेयजल, विद्युत, फर्नीचर एवं टाॅयलेट्स की सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पुरूष एवं महिलाओं के लिये पृथक-पृथक एक-एक टायलेट की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होने बताया कि जिले में 60 ऑल वुमन मेनेज पोलिंग स्टेशन तैयार किये जा रहे है, इन मतदान केन्द्रों पर सभी मतदानकर्मी महिलाएं होगी। इस हेतु पर्याप्त व्यवस्थाए की गई है। इसी प्रकार जिले के दो मतदान केन्द्रों को पूर्ण रूप से दिव्यांग मतदान अधिकारियों द्वारा संचालित किया जावेगा। जिले के 515 मतदान केन्द्रों में से टिमरनी में 5 मतदान केन्द्र एवं हरदा में 10 मतदान केन्द्रों को आदर्श मतदान केन्द्र बनाये जायेंगे। लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत क्यूलेस मतदान की व्यवस्था की गई है। मतदान मतदान हेतु जब मतदान केन्द्र पर आयेगा तो वह हेल्पडेस्क से टोकन प्राप्त करेगा, यदि मतदान केन्द्र पर कोई मतदाता नहीं है तो वह सीधे जाकर अपना मतदान कर सकेगा अन्यथा निर्धारित स्थान पर इंतजार कर अपने मत का प्रयोग करेगा।
इस बार मतदाता की वोटर स्लीप का उपयोग मतदाता पहचान पत्र के रूप में नहीं किया जा सकेगा। मतदाता पर्ची के साथ मतदाता परिचय पत्र प्रस्तुत करना होगा। मतदाता परिचय पत्र अर्थात वोटर आईडी न होने की स्थिति में मतदाता 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान कर सकेंगे। मतदान दल द्वारा मतदान उपरांत निर्वाचन एजेण्टो की उपस्थित में व्हीव्हीपीएट से उसकी बैटरी निकालकर पृथक से रखी जावेगी। इव्हीएम एवं व्हीव्हीपेट हेतु चार प्रकार ए,बी,सी,डी केटेगरी मशीनों के लिये स्ट्रांग रूम बनाये गये है। ए केटेगरी में निर्वाचन में प्रयोग हुई मशीने तथा बी केटेगरी में निर्वाचन के दौरान खराब एवं बदली हुई मशीनों को रखा गया है। इन मशीनों को मुख्य स्ट्रांग रूम में रखा जावेगा।  सी केटेगरी के अंतर्गत माॅकपोल के दौरान खराब हुई मशीने तथा डी केटेगरी के अंतर्गत अप्रयुक्त एवं रिजर्व मशीनों को रखा गया है। उच्चतम न्यायालय के आदेश अनुसार मतगणना के दौरान 5 मतदान केन्द्रों को रेण्डमली चिन्हांकित कर एक के बाद एक व्हीव्हीपीएट पर्चियों की गणना की जावेगी।  जिन वाहनों में ईव्हीएम/व्हीव्हीपीएट का परिवहन होगा उन सभी वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाये जाना अनिवार्य है अतः सेक्टर अधिकारियों, मतदान दलों को ले जाने एवं लाने वाले वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाये जाकर उनकी मानिटरिंग जिला स्तर से की जावेगी। मतदाताओं की सहायता एवं शिकायत निवारण हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा वोटर हेल्पलाईन नंबर 1950/07577-225022 पर निर्वाचन से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है तथा इसी टोल फ्री नंबर पर शिकायत भी दर्ज करायी जा सकती है। वोटर हेल्पलाईन एप भी 24 घंटे क्रियाशील है।  इसी प्रकार संभाग स्तर पर शिकायत हेतु 07574-252399 तथा राज्य स्तर पर टोल फ्री नंबर 180023301950, 0755-2780100-105 तक का भी उपयोग किया जा सकता है। मतदाता एवं सामान्य जन के लिए शिकायत हेतु 24x7 मोबाइल एप सीविजिल कार्यरत है। सभी एप एवं मोबाइल नंबरों का उपयोग राजनैतिक दलों द्वारा अपनी शिकायत दर्ज करने हेतु किया जा सकता है। मतदान दिवस पर मतदान का प्रतिशत की लाइव जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के वोटर टर्न आउट एप से प्राप्त की जा सकेगी । जिले में बनाये गये सेक्टर में पदस्थ सेक्टर मजिस्ट्रेटों का रिजर्व ईव्हीएम/व्हीव्हीपीएट प्रदान की जावेगी जो सेक्टर मजिस्ट्रेट रात्रि विश्राम हेतु चिन्हांकित मतदान केन्द्र भवनों पर रखेंगे ।

पुलिस अधीक्षक श्री भगवतसिंह बिरदे ने बैठक में बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2019 अंतर्गत जिले के 515 मतदान केन्द्रों में से क्रीटिकल एवं वनरेबल मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन किया जा चुका है। जिले में सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस अधिकारी, एसएसटी एवं एफएसटी टीमें लगातार कार्य कर रही है। किसी भी आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिये हमारे पास पर्याप्त बल है।  जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप श्री लोकेशकुमार जांगिड़ ने स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होने बताया कि स्वीप के अंतर्गत मतदाताओं को सेक्टर अधिकारियों के माध्यम से दो बार इवीएम एवं वीवीपेट का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिले के प्रमुख स्थानों एवं महाविद्यालयों में युवा मतदाताओं हेतु सेल्फी कार्नर एवं सामुहिक हस्ताक्षर स्टेण्ड बनाये गये है। विकासखण्ड स्तर पर वृहद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत 21 अप्रैल को सिराली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 28 अप्रैल को टिमरनी अंतर्गत रहटगांव तथा 1 मई को हरदा में वृहद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जावेगा। उन्होने बताया कि 23 से 29 अप्रैल तक जिले के चिन्हित वन ग्रामों एवं दूरस्थ अंचल में गैर सरकार संगठन एक पोटली रेत की द्वारा कठपुतली प्रदर्शन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। मतदान के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से 27 अप्रैल को सायं 4 बजे 7 बजे तक विधानसभा क्षेत्र टिमरनी एवं हरदा के युवा एवं नवमतदाताओं के मध्य क्रिकेट मैच का आयोजन किया जावेगा। मतदाताओं से सम्पर्क करने हेतु बीएलओ एवं बीएजी ग्रुप के माध्यम से पीले चावल देकर मतदाताओं को मतदान हेतु आमंत्रित किया जा रहा है। 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक वोटर स्लीप का वितरण एवं 29 अप्रैल से 1 मई तक वोटर गाईड का वितरण किया जाएगा।

बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोयल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री व्ही.पी. यादव, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंकिता त्रिपाठी, पुलिस अधिकारी एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top