एकाधिक खरीदी केन्द्र पर पंजीकृत किसानों को किसी एक केन्द्र का चयन कर फसल बेचने का भी मिलेगा आप्शन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

एकाधिक खरीदी केन्द्र पर पंजीकृत किसानों को किसी एक केन्द्र का चयन कर फसल बेचने का भी मिलेगा आप्शन
जिला स्तर पर विकेन्द्रीकृत होगी एसएमएस व्यवस्था

कलेक्टर श्री एस विश्वनाथन ने गेंहू उपार्जन की व्यवस्था में जुटे अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी खरीदी केन्द्रों के स्थान की उपयुक्तता की समीक्षा करें।
एकाधिक खरीदी केन्द्र पर पंजीकृत किसानों को किसी एक केन्द्र का चयन कर फसल बेचने का भी मिलेगा आप्शन
इसके लिए किसान संबंधित खरीदी केन्द्र में आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित हो आवेदन करें। इसके साथ ही परिवहन सुगमता को ध्यान में रखा जाए। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से परिवहन के लिए ट्रक में गेहूँ के लदान के साथ ही पेमेंट नोट किसान को उपलब्ध कराया जाएगा। गेहूँ उपार्जन में दो टैग के स्थान पर एक टैग लगाने के निर्देश दिए। उपार्जन प्रक्रिया में एसएमएस व्यवस्था को जल्द ही जिला स्तर पर विकेन्द्रीकृत किए जाने की व्यवस्था हो रही है। भण्डारण व्यवस्था के लिए आवश्यक समन्वय बनाये रखते हुए निरंतर सक्रिय रहने के निर्देश भी दिए । श्री विश्वनाथन ने कहा कि मंडियों में गेहूँ उपार्जन के दौरान पेयजल, कूलर, पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम और किफायती दर पर भोजन उपलब्ध कराने की आवश्यक व्यवस्था की लगातार मानीटरिंग की जाए । एएफओ श्री केआर कोठारे ने बताया कि
जस्ट इन टाइम पेमेन्ट व्यवस्था के तहत किसानों के खाते में एक रुपए का पेमेन्ट डाला जा रहा है। किसानों को इस आशय के एसएमएस भी आना शुरू हो चुके है।
खाते में किसी तरह की गलतियों के सुधार के लिए कलेक्टर कार्यालय स्थित खाद्य शाखा में किसान संपर्क कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top