कलेक्टर पहुंचे कनारदा और बालागांव गेहूं तुलाई से लेकर बिल जनरेट करने आदि की देखी प्रक्रिया

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
कलेक्टर पहुंचे कनारदा और बालागांव
गेहूं तुलाई से लेकर बिल जनरेट करने आदि की देखी प्रक्रिया

कलेक्टर श्री एस विश्वनाथन आज समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी कार्य का जायजा लेने आकस्मिक रूप से कनारदा और बालागांव पहुंचे। यहां उन्होंने गेहूं तुलाई से लेकर बिल जनरेट करने आदि की प्रक्रिया देखी। मौजूद किसानों से व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। किसानों ने खरीदी केंद्र की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। किसान श्री बलराम पटेल ने बताया कि मेरी जमीन मांदला में है,पंजीयन कड़ोला में कराया है,गेहूं कुकरावद में रखा है और मुझे कनारदा के उपार्जन केंद्र में गेहूं बेचना है। कलेक्टर ने कहा कि इस टाइप के मामलों में संबंधित सोसाइटी में आवेदन देकर अपने खरीदी केंद्र को किसान बदलवा सकता है ।कलेक्टर ने उसी समय किसान के आवेदन में परमिशन दे कर केंद्र प्रबंधक को किसान का गेहूं दिलवाने के निर्देश दिए। किसान श्री नटवर पटेल ने बताया कि यदि तौल में कमीबेशी होती है तो किसान को समझ आ जाता है। कलेक्टर ने कहा कि किसान स्वयं भी तौलकांटो पर वजन रख सही तौल होने की संतुष्टी हासिल कर सकते हैं। उन्होने कहा कि खरीदी कार्य में तेजी लाएं। बाहर रखे खरीदे गेहूं को वेयरहाऊस में शिफ्ट कराएं। बोरी पर एक टैग लगाएं। उन्होने कहा कि जस्ट इन टाइम पेमेंट के तहत फसल बेचने वाले किसानों को एक रुपए का ट्रायल मैसेज भेजा गया है।जिन किसानों को यह मैसेज प्राप्त नहीं हुआ है,वे किसान संबंधित उपार्जन केंद्र में अपने खाते की जांच करवा सुधरवा लें।यदि उनका खाता किसान क्रेडिट कार्ड वाला दर्ज है तो उसे बदलवा कर दूसरा खाता दर्ज करवा ले।पांच एकड़ तक के किसान जिन्हें गेहूं उपार्जन केंद्र पर गेहू उपज तुलाने हेतु आज तक मेसेज प्राप्त नहीं हुआ है वे अपने संबंधित केंद्र प्रभारी से चर्चा कर केंद्र की खरीदी क्षमता अनुसार अपना गेंहू तुलवाने के लिए ले जा सकते है।किंतु सर्वप्रथम गेहू तुलवाने की प्राथमिक्ता मेसेज प्राप्त किसानों को दी जाएगी।यह व्यवस्था 12 अप्रेल 2019 तक लागू रहेगी।जिन किसानों के घर मे शादी है कोई बीमार है आदि समस्या है तो अपने क्षेत्र से संबंधित एसडीएम से अनुमति प्राप्त कर संबंधित केंद्र पर गेहूं तुलवा सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top