पल्स पोलियो अभियान - पहले दिन का लक्ष्य किया हासिल 13000+ बच्चो को पिलाई दो बूंद जिन्दगी की

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
पल्स पोलियो अभियान - पहले दिन का लक्ष्य किया हासिल
13000+ बच्चो को पिलाई दो बूंद जिन्दगी की

टिमरनी ।  भीषण गर्मी की तपन भी जागरुक पालको और स्वस्थ्य कर्मियों का हौसला कम नही कर पाई । पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से पांच साल तक के 13000 बच्चो को पोलियो की खुराक दी गई । कलेक्टर जिला हरदा एस विश्वनाथन द्वारा दिये गये निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रदीप मोजेस के मार्गदर्शन मे यह लक्ष्य हासिल किया गया है ।

चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश मीना ने बताया की आंगनवाड़ी, आशा और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ ने गांव गांव जाकर लोगों को पोलियो की दवा पिलाने के लिये प्रेरित किया जिसका परिणाम है कि 80प्रतिशत बच्चो को अभियान के पहले ही दिन दवा पिलायी गई । इसमे बच्चो के माता पिता का भी सहयोग मिला वो अपने बच्चो को बूथ तक लाये और दवा पिलवाई ।

BPM आशीष साकल्ले ने बताया की 85% से अधिक बूथ कवरेज वाली टीम को पुरुस्कृत किया जायेगा । विकासखण्ड के कई ग्राम आरोग्य केन्द्रो आंगनवाड़ी केंद्रो को सजाया गया, सुन्दर रंगोली सजाकर नन्हे मुन्ने बच्चो का अभिनंदन किया ।

अभियान के तहत 187 बूथ बनाए गये जिनके माध्यम से दवा पिलायी गई ।  रहटगांव क्षेत्र मे डॉ उड़ीट भट्ट एवं सत्यनारायण गौर द्वारा केंद्रो का भ्रमण किया गया, गर्मी  को देखते हुए दवा को ठंडा बनाए रखने के लिये आइस पैक बदले गये ।

BCM मुकेश बटाने द्वारा नौसर सेक्टर मे व टेमागांव-छिदगांव सेक्शन मे BPM आशीष साकल्ले ने भ्रमण किया ।

ब्लाक स्तर पर कण्ट्रोल रुम का जिम्मा सतीश शर्मा, शैलेंद्र मालवीया, राकेश मिश्रा को दिया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top