सर्वपितृ अमावस्या पर व्यवस्था हेतु दायित्व

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

सर्वपितृ अमावस्या पर व्यवस्था हेतु दायित्व

अपर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोयल की अध्यक्षता में 3, 4 एवं 5 मार्च को नर्मदा नदी के तट पर भूतड़ी अमावस्या के समय आवश्यक व्यवस्था तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु कलेक्टोरेट में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएमओ हरदा को सफाई कर्मचारियों की नामजद ड्यूटी लगाने तथा ड्यूटी में प्रत्येक कर्मचारी का समय नियत कर नर्मदा नदी के तट पर साफ-सफाई, स्वच्छता एवं चलित शौचालय की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। कार्यपालन यंत्री म.प्र. विद्युत वितरण कम्पनी हरदा तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरदा को बिजली की सतत आपूर्ति बनाये रखने तथा जनपद पंचायत एवं उनके स्टाॅफ सचिव, सहायक सचिव से समन्वय स्थापित करते हुए जिन स्थानों पर जन समुदाय रहेगा वहां पर जनरेटर की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी अधिकारी यातायात विभाग हरदा को निर्देशित किया गया कि नर्मदा नदी पर जन समुदाय को कठिनाई न हो, इसके लिये ट्राफिक व्यवस्था को नियंत्रण में करने के लिये पाईन्ट पर ट्राफिक को रोका जावें तथा ब्रिज पर ट्राफिक सुगम हो यह व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। बैठक में निर्देशित किया गया कि नर्मदा नदी के तट पर ट्राफिक को नियंत्रण करने हेतु आवश्यक बेरिकेटिंग तथा नदी के स्थल पर जन समुदाय हेतु बेरिकेटिंग करने हेतु एस.डी.ओ पीडब्ल्यूडी पंचायत सचिव हंडिया से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करें। डिस्ट्रीक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड हरदा को श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु ब्रिज एवं घोटों पर 24 घण्टे तैराकों को नियुक्त करने तथा नामजद ड्यूटी लगाये जाने एवं नदी में डेम से पानी छोड़े जाने पर नावों को प्रतिबंधित किये जाने तथा पानी डेम से छोड़े जाने पर नावों में सवारी अधिक न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाने हेतु निर्देशित किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हरदा को नदी पर आने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने,  चिकित्सक की इमरजेन्सी ड्यूटी लगाने, चिकित्सा दल के पास पर्याप्त दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं भूतड़ी अमावस्या पर 3, 4 एवं 5 मार्च को सुरक्षा की दृष्टि से एम्बूलेन्स मय स्टाफ के साथ उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया। मुख्य नगर पालिका हरदा एवं कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को नदी के तट पर पानी की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा श्री हरिसिंह चैधरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा श्री दिनेश मिश्रा, होमगार्ड कमाण्डेन्ट हरदा श्री बी.एल. ठाकुर, एस.डी.ओ.पी. हरदा श्री एम.के. मालवीय, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग हरदा श्री एस.के. गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग हरदा श्री व्हाय.ए. खान, तहसीलदार हरदा एवं हंडिया श्रीमती अर्चना शर्मा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top