आपसी समन्वय से निर्वाचन प्रक्रिया निर्विघ्न पूर्ण कराएं- कलेक्टर
लोकसभा निर्वाचन 2019 को लेकर हरदा के सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों की बैठक संपन्न
आगामी लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए होशंगाबाद, बैतूल, सीहोर, देवास तथा खण्डवा जिलों के अधिकारियों की बैठक कलेक्टर कार्यालय हरदा के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस. विश्वनाथन ने हरदा जिले के सीमावर्ती जिले के अधिकारियों से लोकसभा निर्वाचन 2019 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री भगवतसिंह बिरदे, जिला पंचायत हरदा सीईओ श्री लोकेशकुमार जांगिड़, अपर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्रसिंह वर्धमान, एस.डीएम हरसूद एवं खातेगांव, तहसीलदार नसरूल्लागंज एवं सिवनी मालवा, एसडीओपी हरसूद, एसडीओपी कन्नौद एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
चर्चा का मुख्य आधार आपसी समन्वय से निर्वाचन प्रक्रिया निर्विघ्न पूर्ण कराना रहा। कलेक्टर श्री विश्वनाथन ने कहा कि सभी जिले अपने क्षेत्र में जारी होने वाले अनुमति आदेश आपस में साझा करेंगे तो लॉ एण्ड आर्डर की स्थिति बेहतर तरीके से संभाली जा सकेगी। व्हाटस एप ग्रुप के माध्यम से भी सूचना का त्वरित आदान-प्रदान किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अवैध शराब, अवैध वाहन, अवैध रूप से नगदी लाये जाने पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जरूरी है कि सभी जिलों के अधिकारी जानकारी का आदान प्रदान करते रहें।
कलेक्टर श्री विश्वनाथन ने कहा कि जिलों के अधिकारियों के आपसी समन्वय से स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने तथा अपराधियों व शरारती तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने में मदद मिलेगी। उन्होंने वन क्षेत्रों में स्थापित नाकों पर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को भी तैनात करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी जिला आबकारी अधिकारी सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित शराब की दुकानों के स्टाॅक व बिक्री की नियमित माॅनिटरिंग करें तथा एक जिले से दूसरे जिले में जाने वाली शराब के अवैध परिवहन पर भी नजर रखी जाये। सभी जिलों में अलग-अलग चरणों में मतदान है इसलिए कलेक्टर ने सभी से अपेक्षा की है कि जिन जिलों में पहले मतदान संपन्न हो जाएगा वे अपने सीमावर्ती जिलों की मदद तब तक करेंगे जब तक वहां भी मतदान संपन्न न हो जाए। बैठक में श्री विश्वनाथन ने जिले के अधिकारियों से निर्वाचन के दौरान किये जा रहे नवाचारों एवं की जा रही कार्यवाहीयों की जानकारी ली।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री भगवतसिंह बिरदे ने कहा कि आसपास के जिलों के थाना प्रभारी प्रतिदिन कम से कम एक बार आपस में बात जरुर करें। जिला बदर, असामाजिक तत्वों आदि की जानकारी आपस में अवश्य बांटे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री भगवतसिंह बिरदे ने कहा कि आसपास के जिलों के थाना प्रभारी प्रतिदिन कम से कम एक बार आपस में बात जरुर करें। जिला बदर, असामाजिक तत्वों आदि की जानकारी आपस में अवश्य बांटे।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका गोयल ने जिले से संबंधित जानकारियों से सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होने जिला बदर, स्थायी वारन्टीयों की जानकारी दी। उन्होने बताया कि जिले में 6 एसएसटी एवं एफएसटी दलों का गठन किया गया है।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार आगामी दिनों में आयोजित होने वाले लोकसभा निर्वाचन में मतदाता स्व़तंत्र व निष्पक्ष रूप से निर्भीक होकर मतदान कर सकें, इसके लिए सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाती है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शरारती तत्वों का जिले में प्रवेश ना हो इसके लिए जिलों के सीमावर्ती स्थानों पर नाका बंदी करने तथा सीमा पर वीडियो सर्विलेंस टीम, स्थैतिक सर्विलेंस टीम तथा उड़न दस्तों को सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात किया है।