कलेक्टर श्री एस. विश्वनाथन ने निरीक्षण के दौरान बच्चा वार्ड एवं अन्य वार्डो व अस्पताल परिसर में गंदगी व अव्यवस्थायें पाये जाने पर ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स पुष्पलता कवड़कर एवं सीमा नागले का तीन दिवस का वेतन कटौत्रा किये जाने हेतु सिविल सर्जन सह अस्पताल निरीक्षक जिला चिकित्सालय हरदा को निर्देशित किया है। उन्होने बताया कि 14 फरवरी को संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोयल एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंकिता त्रिपाठी द्वारा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बच्चा वार्ड, एवं अन्य वार्डो व अस्पताल परिसर में गंदगी एवं अव्यवस्थायें पाई गई। नियमानुसार प्रतिदिन बेडशीट बदली जानी चाहिये परन्तु नहीं बदली गई एवं किसी मरीज की मृत्यु होने पर बेडशीट तुरन्त बदली जानी चाहिये जो नहीं पाया गया। जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को कठिनाई व स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना है।