टिमरनी
सरस्वती शिशु मंदिर टिमरनी के भैया बहनों के लिए एक ऐतिहासिक दिवस रहा, जब आईआईटी मुंबई के प्रोफेसर डॉ. चेतन सिंह सोलंकी ने 10वीं, 11वीं 12वीं के भैया बहनों के साथ चर्चा की। इस कार्यक्रम में राधास्वामी हाई स्कूल टिमरनी ,सनराइज हायर सेकेंडरी स्कूल टिमरनी एवं सरस्वती शिशु मंदिर हरदा के भैया बहन भी उपस्थित थे ।सोलर मैन के रूप में प्रसिद्ध डॉक्टर चेतन सिंह जी ने वातावरण में बढ़ती कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा को पर्यावरण के लिए एक बड़ीचुनौती बताया उन्होंने कहा कि अगर पृथ्वी के बढ़ते हुए तापमान को रोका नहीं गया तो मानव जाति के अस्तित्व पर खतरा निर्माण हो सकता है ।उन्होंने कहा ऊर्जा के लिए पेट्रोल, डीजल, केरोसिन एलपीजी, लकड़ी, कोयला ,ताप विद्युत ,परमाणु विद्युत आदि इसके लिए जिम्मेदार हैं ।सौर ऊर्जा के द्वारा विद्युत निर्माण कर इसे कम किया जा सकता है। समय के साथ साथ सौर ऊर्जा में होने वाला खर्च भी कम होता जा रहा है ।उन्होंने बच्चों से सोलर एंबेसडर बनने का आव्हान किया। इस अवसर पर उनकी टीम ने बच्चों को सोलर लैंप बनाने का प्रशिक्षण भी दिया। विदित हो आने वाले 2 अक्टूबर 2019 को महात्मा गांधी की 150 वी जन्म जयंती के अवसर पर आईआईटी मुंबई विश्व भर के लाखों बच्चों से सोलर लैंप बनवाकर सोलर एंबेसडर के रूप में स्थापित करना चाहती है। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर टिमरनी ने हरदा जिले के सभी विद्यालयों को इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रेरणा देने का कार्य करने का भी निश्चय किया।I इस अवसर पर आईआईटी मुंबई द्वारा विकसित राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त सोलर चाय के ठेले का भी विद्यार्थियों ने बड़े चाव से निरीक्षण किया।
अगर पृथ्वी के बढ़ते हुए तापमान को रोका नहीं गया तो मानव जाति के अस्तित्व पर खतरा निर्माण हो सकता है-डॉ चेतन सिंह
जनवरी 04, 2019
0
अन्य ऐप में शेयर करें