विश्व एड्स दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
टिमरनी -
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी मे विश्व एड्स दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।मैदानी क्षेत्र मे कार्यरत आशा कार्यकर्ताऑ एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बैठक मे एचआईवी और एड्स के बारे मे बताया गया । जिला कार्यक्रम प्रबंधक महेश साहू ने एडस जागरूकता अभियान की जानकारी प्रदान की । BPM आशीष साकल्ले ने बताया की इस वर्ष एड्स दिवस की थीम के बारे मे बताया, इस वर्ष की थींम know your status रखी गई है जिसका आशय यह है कि हर व्यक्ति को अपने बारे मे पता होना चाहिये कहीं वह संक्रमित तो नही है ।खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ एम के चौरे ने एचआईवी एड्स कैसे फैलता है, इसके लक्षण चिन्ह आदि के बारे मे विस्तार से बताया ।प्रदेश मे चल रहे निपी कार्यक्रम के सम्भाग समन्वयक सूनील कटारे ने निपी कार्यक्रम की जानकारी दी । उन्होने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग के समन्वय से यह कार्यक्रम चल रहा है, बच्चो मे सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को लेकर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है ।इस अवसर पर डॉ केसरी प्रसाद, मदन मोहन मालवीय एवं BCM मुकेश बटाने ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।कार्यशाला के प्रारम्भ मे सभी प्रतिभागियों को रेड रिबिन लगाए गये और अन्त मे सभी ने मोमबत्ती से एक बड़ा रेड रिबिन की आकृति बनाते हुए इस जानलेवा बीमारी से मृत लोगों को श्रद्धान्जलि प्रदान की गई ।
विश्व एड्स दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
दिसंबर 03, 2018
0
अन्य ऐप में शेयर करें