11 दिसंबर को होगी मतों की गणना
मतगणना की व्यापक तैयारियां जारी
जिले में गत 28 नवंबर 2018 को शांतिपूर्ण रूप से मतदान संपन्न हुआ। विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की मतों की गणना 11 दिसंबर 2018 को पालीटेक्निक में की जायेगी। मतगणना ठीक सुबह 08 बजे प्रारंभ की जायेगी। मतगणना की व्यापक तैयारियां जारी हैं। मतगणना दलों के गठन की प्रक्रिया भी प्रांरभ कर दी गई हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस विश्वनाथन ने बताया कि मतदान में प्रयुक्त की गई ईवीएम तथा वीवीपेट और डाक मतपत्र कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ पालीटेक्निक में बनाये गये स्ट्रांग रूम में रखें गये हैं। उन्होने बताया कि पारदर्शी रूप से मतो की गणना के लिए व्यापक इंतजाम किये जा रहें हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बीएल कोचले के अनुसार तैयारियों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं। प्रारंभिक रूप से तय किया गया है कि पालीटेक्नीक में हाल और कमरों में विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना होगी। विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना के लिए 14-14 टेबलें लगाई जायेगी। इन टेबलों पर एक सुपरवाइजर तथा एक मतगणना सहायक रहेगा। हर टेबल के लिए माइक्रो आवजर्बर भी रहेगें। इस तरह प्रत्येक टेबल के लिए तीन-तीन कर्मचारी रहेगें। मतगणना दलों के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई हैं।
मतगणना के लिए नियुक्त कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। डाक मतपत्रों की गणना के लिए अलग से टेबलें लगाई जायेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र हरदा में 20 राउंड में मतों की गणना की जायेगी। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र टिमरनी में 18 राउंड में मतों की गणना होगी।
मतगणना के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पारदर्शी, निष्पक्ष और स्वतंत्र नीति तैयार की है। यह भी तय किया गया है कि प्रशासकीय तंत्र से कोई चूक न हो इसके लिए बेहतर और पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वोट गिनने में जिस अमले को तैनात किया जाएगा उसकी निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों का रेंडमली चयन किया जाएगा। इस तरीके (रेंडमाइजेशन)के चलते किसी कर्मचारी को आखिरी समय तक यह मालूम नहीं हो सकेगा कि उसकी ड्यूटी किस टेबिल पर लगेगी। कुल 120 कर्मचारी मतगणना करेगें। पहले पोस्टल बैलेट की गणना होगी । बाद में ईवीएम से गणना होगी। आखरी में रेडमली चयनित वियानसभा की कोई एक एक वीवीपेट से मतपर्ची गिन कर ईवीएम के मतो को वेरीफाई किया जाएगा। घंटाघर,बायपास,महेश मार्केट और प्रताप टाकीज़ चौराहे पर लाऊड स्पीकर से एनाऊंस कर गणना के परिणाम बताए जायेगें। गणना स्थल पर थ्री टायर सीक्यूरिटी होगी। मोबाईल प्रतिबंधित रहेंगे। गणना कक्षों में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी नहीं की जा सकेगी। उम्मीद वारो से कहा गया है कि वे अपने ग़णना ऐजेट के पास के लिए रिटर्निग अधिकारी से संपर्क करें।
11 दिसंबर को होगी मतों की गणना मतगणना की व्यापक तैयारियां जारी
दिसंबर 01, 2018
0
अन्य ऐप में शेयर करें