टिमरनी
विकासखंड के 8 जन शिक्षा केंद्रों में शैक्षिक संवाद का आयोजन
विकासखंड में 8 जन शिक्षा केंद्रों में शैक्षिक संवाद का आयोजन किया जा रहा है जिसमें गुणवत्ता सुधार हेतु विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दिनांक 28 को कक्षा 1 एवं 2 पढ़ाने वाले शिक्षकों 29 दिसंबर को कक्षा 3 एवं 4 एवं 5 पढ़ाने वाले शिक्षकों के शैक्षिक संवाद का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दक्षता उन्नयन से संबंधित पुस्तकों हिंदी गणित एवं अंग्रेजी की गतिविधि में किस तरह शालाओं में कराया जाना है बेसलाइन एवं एंड लाइन एवं प्रतिभा पर्व के परीक्षा परिणाम के आधार पर जो बच्चे कमजोर हैं उन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है एवं उनका स्तर किस प्रकार सुधारा जा सके इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है शनिवार को जन शिक्षा केंद्र कन्या टिमरनी में भोपाल की टीम द्वारा निरीक्षण किया गत जिसमे OIC श्रीमती शोभना निगम और जिले से RMSA से APC OS महाजन द्वारा शैक्षिक संवाद का निरीक्षण किया गया । दक्षता उन्नयन से संबंधित पुस्तकों एवं गतिविधियों की सराहना की गयी एवं स्तर को और अच्छा बनाने हेतु सभी को समझाइश दी इसी तरह 31 दिसंबर को कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों को शैक्षिक संवाद का आयोजन किया जाएगा ।जनशिक्षा केंद्रों पर BRC, BAC, BGC द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है जनशिक्षा केंद्र पर जनशिक्षक हेमंत टेकन एवँ धर्मेन्द्र केवट उपस्थित थे ।