भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक आयोजित

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

टिमरनी
भारतीय किसान संघ तहसील टिमरनी की मासिक बैठक भगवान सिंह पटवारी  के निवास स्थान टिमरनी में रखी गई जिसमें किसानों की वर्तमान में विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार किया गया बैठक में मुख्य रूप से वर्तमान में जिला सहकारी बैंक सोसायटी द्वारा किसानों को यूरिया खाद की तुरंत उपलब्ध उपलब्ध कराई जाए एवं उड़द फसल के समर्थन मूल्य की खरीदी के मापदंड में शिथिलता बरती जाए कई विषयों पर चर्चा के बाद भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी टिमरनी मंडी प्रांगण पहुंचे जहां मंडी सचिव से मिलकर पूर्व में मंडी सचिव को संगठन द्वारा दिए गए आवेदन पर मंडी में एक ही ट्राली में एक से अधिक रजिस्ट्रेशन की एक ही परिवार की  एक पृकार की फसल होने पर संबंधित किसानों के बिल बनाए जावे और यदि कंप्यूटर इन बिलों को सवीकारनहीं करता है तो ऊपर स्तर तक कार्यवाही की जाए तब तक के लिए किसानों का कोई नुकसान नहीं हो ऐसी मंडी स्तर पर व्यवस्था बनाई जाए इसी बीच एक गरीब किसान जगदीश s/o भैया लाल ऊंचा बरारी का किसान मंडी में आया भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों से मिला जिसमें उसने बताया मैंने दिनांक 25/10/ 2018 को हसन ट्रेडर्स टिमरनी को मक्का फसल बेची है परंतु आज दिनांक 20 11 2018 तक संबंधित व्यापारी द्वारा मुझे भुगतान नहीं किया गया है। संगठन के पदाधिकारी नरेंद्र जी दोगने विनोद जी पाटिल  विजय जी मलगाया श्याम जी पाटिल दीपचंद नवाद  परमानंद दोगने रामकृष्ण राजपूत रेवा शंकर दोगने रूपक चौधरी मुकेश राजपूत आदि मौजूद थे ।भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी मंडी टिमरनी मंडी पहुंचे थे जहां पर एक गरीब किसान जगदीश s/o भैया लाल ऊंचा बरारी का किसान आया जिसने 25 अक्टूबर 2018 को मक्का फसल हसन   ट्रेडर्स को बेची थी जिसका भुगतान आज दिनांक तक नहीं किया गया था संगठन द्वारा मंडी अधिकारियों से कह कर तुरंत व्यापारियों को बुलवाकर संबंधित किसान को संगठन द्वारा  नियमानुसार  ब्याज की राशि एक हजार रूपये  तुरंत दिलाई गई तथा शेष राशि का भी आज दिनांक को ही भुगतान कराने की संगठन ने बात रखी एवं संबंधित व्यापारी पर कार्यवाही की मांग की गई जिस पर मंडी प्रशासन ने भी सहमति जताई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top