मतदान पार्टिया ले जायेगी अपने साथ कई प्रकार की सामग्री
विधानसभा निर्वाचन के दौरान मतदान केन्द्रो पर जाने वाले दलो के पास 120 से अधिक प्रकार की सामग्री रहेगी। इन सामग्रियो में जहां ईवीएम एवं वीवीपैट तथा वोटिंग कम्पाटमेंट होगा वही कई प्रकार के लिफाफे, फार्म, पुस्तके, सील साईन बोर्ड, लेखन सामग्री, मोहरे होगी।
एएसएलआर सुश्री सुरेखा यादव ने बताया कि जिले में बनाये गये 515 मतदान केन्द्रो पर जाने वाले दलो को दी जाने वाली इन सामग्रियो का संग्रहण कलेक्टरेट कार्यालय में बनाये गये निर्वाचन स्टोर रूम में किया गया है। भोपाल से प्राप्त इन सामग्रियो की गिनती व विधानसभावार बनाये गये मतदान केन्द्रो वार सामग्री को जमाने का कार्य आधा दर्जन कर्मी पिछले 20 दिनो से कर रहे है।
मतदान पार्टियो के पास होगी यह सामग्री
प्रत्येक मतदान पार्टी के पास 43 प्रकार के छपे हुये प्रारूप, 36 छपी हुई अन्य सामग्री, 38 प्रकार के लिफाफे, 6 प्रकार के साईन बोर्ड, 27 प्रकार की लेखन सामग्री, 6 प्रकार की मोहरे, 3 प्रकार की पुस्तके होगी