संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन
टिमरनी-
शासकीय महाविद्यालय टिमरनी में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्वच्छता, गरीबी मुक्त भारत, भृष्टाचार मुक्त भारत, मतदान जागरूकता जैसे विषयों पर युवाओ से चर्चा की गयी जिसमें नायव तहसीलदार  आशा मैडम एवं कै सी व्यास संस्था प्राचार्य डॉ विनीत रघुवंशी जिला समन्वयक राजेश मिश्रा डॉ जै के जैन, नीरज तिवारी ने इन विषयों पर अपने विचार रखते हुए युवाओं को मार्गदर्शित किया नायव तहसीलदार ने युवाओं के अनिवार्यता मतदान करने एव आमजन को प्रेरित करने का संकल्प दिलाया साथ ही डॉ विनीता रघुवंशी ने युवाओं से आवाहन किया कि आप इन विषयों का अध्यक्ष करें इन्हें जाने और इनको लेकर कार्य करें आज हम गरीबी की समस्या है जिसके लिए हम सब को मेहनत अपना मार्गप्रशस्त कर रोजगार के संसाधन पैदा करने होने हम सब नोकरी की दौड़ में ना दौड़े क्यो की हम सभी नोकरी नही पा सकतें राजेश मिश्रा ने सभी युवाओं से आवाहन किया कि आप अपने गांव अपने आस पास के विकलांग मतदाताओं असहाय मतदाताओं को मतदान केंद्र लाये उन्हें साहयोग प्रदान करें और मतदान 100 प्रतिशत कराने में सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम का संचालन हरीश गोहिया ने किया साथ ही इस कार्यक्रम में अनिल पिम्पलकर दीपक बिबारिया राहुल जाट दीपक गौर सागर वर्मा निर्मल लौवंशी कुंदन कुशवाहा रजत शर्मा आलोक गौर सहित महाविद्यालय का स्टॉफ उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top