टिमरनी
मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत सोमवार अमृतश्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस टिमरनी द्वारा ग्राम धौलपुर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा ग्रामीणांे को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान कॉलेज के प्रोफेसर अमित पालवे सहित राहुल कुशवाह विशाल राजपूत दीपिका यदुवंशी गौतम केष्बरे रितिका पूजा सोनिका राजपूत अनामिका शर्मा आदि विद्यार्थी एवं स्टाफ उपस्थित रहे। वहीं बी एस बी शासकीय महाविद्यालय टिमरनी द्वारा ग्राम ऊंद्राकछ में एन एस एस के छात्रों द्वारा मतदाता पर्ची बी एल ओ के सहयोग से बतवाई तथा शाला के बच्चो को अपने परिवार के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया व ग्रामीण लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसमें एन एस एस के छात्र प्रमोद देवड़ा नितेश प्रजापति,प्रवीण नागरे,इशिता काशिव, संस्कृति तिवारी ,खुशबू सोनी व अंकिता तांबुलकर उपस्थित थे साथ ही एन एस एस प्रभारी मनीष परशाई व स्वीप प्लान प्रभारी अनिल पिंपलकर उपस्थित थे।
ग्रामीण मतदातो की जागरूकता के लिया चलाया अभियान
नवंबर 19, 2018
0
अन्य ऐप में शेयर करें