टिमरनी
आत्मा परियोजना अंतर्गत किसान मित्र बैठक शुक्रवार विकासखंड मुख्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत सभी ग्रामों के किसान भाइयों एवं बड़े किसानों के यहां कार्यरत मजदूरों को मतदान करने की प्रेरणा देने के कार्य एवं मतदान करने अवश्य जाकर एवं अन्य लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के कार्य के लिए संकल्पित किया गया तथा सभी किसान मित्रों को गांव में मतदान जागरूकता अभियान के कार्य मैं अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदर्शित करने को कहा गया। तथा शत-प्रतिशत सभी ग्रामों में मतदान हो इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा इस संबंध में किसान मित्र को अपने अपने गांव के लिए प्रेरित कर नवयुवक एवं उन सभी मतदाताओं को जो उस गांव के मतदान क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं प्रेरित करने को कहा गया एवं जिन किसान मित्र के क्षेत्रों में अभी बोनी नहीं हुई है उनको मिट्टी के नमूने लेने के लिए कहा गया। जिससे कि समय से मिट्टी का परीक्षण किया जा सके एवं उन्नत एवं तकनीकी जानकारी गेहूं एवं चना कि प्रदान की गई। जिससे कि किसानों को नवीन तकनीकी समय से पहुंचे और उसका वे फायदा उठा सकें इसमें बीज उपचार से लेकर विभिन्न समन्वित तकनीकी जानकारी प्रदान की गई उप संचालक कृषि सह परियोजना संचालक आत्मा एमपीएस चंद्रावत द्वारा बड़े किसानों के यहां कार्यरत मजदूरों को मतदान दिवस के दिन छुट्टी लेकर मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए किसान मित्रों को निर्देश दिए गए। इस दौरान विकासखंड तकनीकी प्रबंधक आत्मा डॉ श्रीचंद जाट सहायक तकनीकी प्रबंधक गणेश ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एस के बाथरी एस के सकल एवं शील बायोटेक गोपाल शेखावत किसान मित्र दीपक पाटील पवन पटेल रवी शंकर राठौड़ सुरेंद्र सुश्री शशि कला राजेंद्र महेंद्र अखिलेश आदि आदि उपस्थित रहे।
किसान मित्र की बैठक सम्पन हुई
नवंबर 16, 2018
0
अन्य ऐप में शेयर करें