किसानो की समस्याओ को लेकर किसान संघ ने सोपा ज्ञापन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

टिमरनी
भारतीय किसान संघ तहसील टिमरनी द्वारा अनुविभागीयअधिकारी महोदय के नाम नायब तहसीलदार के सी  व्यास को किसानों की वर्तमान में गंभीर समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया ।ज्ञापन में   वर्तमान में मंडियों में किसानों की उपज मे  प्रत्येक ट्राली पर एक ट्राली पर एक रजिस्ट्रेशन एक अनुबंध एक तोल  पत्रक पर समानता होने पर ही कंप्यूटर द्वारा बिल स्वीकार किया जा रहा है जबकि पिछले वर्ष एक ही ट्राली पर एक परिवार के 2 से 3 सदस्यों की उपज  भावंतर योजना मे तोल कर बिल बन रहे थे यह व्यवस्था पिछले वर्ष अनुसार की जावे  क्योंकि यदि एक परिवार में छोटे खाते वाले अधिक खातेदार है तो क्या इस व्यवस्था के तहत दो दो चार चार  किवटल उपज लेकर किसान बार-बार मंडी आएगा जिसमे किसान का पैसा एवं समय दोनो बिना कारण बरबाद होंगें या फिर किसान मजबूर  होकर एक से अधिक रजिस्ट्रेशन होने पर छोटे कांटे पर उपज का तौल कराने हेतु किसानों को मजबूर होना पड़ेगा जिससे किसानों का बड़ा नुकसान होगा तथा मंडी में बड़े कांटे की उपयोगिता भी धीरे-धीरे समाप्त होगी  । दस हजार रूपये तक उपज बेचने वाले छोटे किसानों के भुगतान पर 50% बैंक आरटीजीएस की बाध्यता समाप्त की जाए तथा बड़े किसानों को पचास हजार रुपए तक का नगद भुगतान किया जाए  । उड़द फसल की समर्थन मूल्य की खरीदी के मापदंड में शिथिलता बरती जावे अन्यथा किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिक पाना संभव नहीं होगी।  सहकारी समितियों द्वारा किसानों को रासायनिक खाद डीएपी एवं यूरिया शीघ्र  पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाए ।इस दौरान भारतीय किसान संघ के टिमरनी  तहसील अध्यक्ष दीपचंद नवाद परमानंद  दोगने अरविंद चौधरी रेवा शंकर दोगने बालकृष्ण दुबे आदि मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top