नमस्कार हरदा

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

नमस्कार हरदा
मतदान लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सबसे बड़ा उत्सव है। मजबूत लोकतंत्र में मतदाता की अहम भूमिका होती है। यह निर्णय लेने की प्रक्रिया का इस रूप में विकेन्द्रीकरण है कि उन निर्णयों से प्रभावित होने वाले बहुसंख्य लोगों की इसमें भागीदारी है। मैं गर्व से कह सकता हूं कि लोकतंत्र का वास्तविक हीरो मतदाता है, वोटर है। मतदाता पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान उपरांत जब लौटता है आप लाख पूछो नहीं बताएगा,वोट किस को दिया है।मतदाता की यही विशेषता लोकतंत्र की मूल भावना है।मतदान के दिन अपने घर से निकलें और आवश्यक रूप से अपना मतदान करें।खासकर महिलाओं और युवाओं को इस मामले में जागरूकता का परिचय देना होगा। हमारा कर्तव्य भी है कि अधिकाधिक मतदान के लिए अपने आस पड़ौस में रहने वाले लोगों ,नाते रिश्तेदारों,दोस्त यारों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें।उम्मीद है कि हरदा 28 नवंबर को भारी मतदान कर रिकार्ड कायम करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top