90 प्रतिशत से अधिक औसत मतदान होगा वे सेक्टर अधिकारी होंगे पुरस्कृत

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

जिस सेक्टर में 90 प्रतिशत से अधिक औसत मतदान होगा वे सेक्टर अधिकारी होंगे पुरस्कृत
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस. विश्वनाथन ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में निर्वाचन पूर्व की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होने बैठक में निर्देशित किया कि सभी विभागों द्वारा एश्योर्ड मिनिमम फेसीलिटी के अंतर्गत मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाएं उपलब्ध करा दी गई होगी। सभी विभाग यह इंश्योर कर ले यदि कोई भी कमी हो तो उन्हें आज ही पूर्ण करें। उन्होने बैठक में बैठक में बताया कि इव्हीएम का एक सेट हर सेक्टर अधिकारी के पास रहेगा। इसके अतिरिक्त संबंधित थाने में दो सेट रहेंगे। सभी अधिकारियों को यह पता होना चाहिए कि पोलिंग स्टार्ट होने के पहले यदि मशीन खराब हो जाती है तो इसकी क्या प्रक्रिया है तथा पोलिंग के बीच में यदि मशीन खराब होती है तो उसकी प्रक्रिया क्या है। यह सुनिश्चित कर ले कि उस दिन मतदान होना है। उन्होने रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित कर ले कि इव्हीएम खराब होने की स्थिति में तुरन्त उपलब्ध हो जाए। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित कर ले कि आपके शासकीय वाहन या कर्मचारी किसी भी अवैधानिक कार्य में इन्वाल्व न हो। श्री विश्वनाथन ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी पोलिंग बूथ पर प्रापर अरेन्जमेन्ट सुनिश्चित करें। बैठक में श्री विश्वनाथन ने अवगत कराया कि जिस सेक्टर अधिकारी का औसत मतदान 90 प्रतिशत से अधिक रहेगा उसे गणतंत्र दिवस पर जिला निर्वाचन की ओर से प्रमाण-पत्र एवं एक हजार एक रूपए से पुरस्कृत किया जाएगा। अच्छे कार्य करने वाले सेक्टर अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। श्री विश्वनाथन ने अवगत कराया कि जिले में 26 नवम्बर सायं 5 बजे से निर्वाचन समाप्ति तक ड्राय डे रहेगा।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री बी.एल. कोचले ने निर्देशित किया कि सभी सेक्टर अधिकारी सतत भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि हमारे मतदान केन्द्र में कोई कमी न रहे। उन्होने निर्देशित किया कि सभी सेक्टर अधिकारी 27 नवम्बर को मतदान दल के पहुँचने के बाद क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। अपने क्षेत्र के किसी मतदान केन्द्र पर रात्रि विश्राम करेंगे तथा 28 नवम्बर को अपनी उपस्थिति में किसी एक मतदान केन्द्र पर माॅक पोल कराएंगे। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर बीएलओ की एक हेल्पडेस्क रहेगी, वही से टोकन इशु होगा और वही दिव्यांग मित्र भी रहेगा। उन्होने बताया कि जिले के 57 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टींग, वीडियोग्राफी तथा सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है। उन्होने निर्देशित किया कि वेबकास्टींग एवं सीसीटीव्ही कैमरे के पाईन्ट ऐसे स्थानों पर हो जहाँ से पोलिंग कम्पार्टमेन्ट को छोड़कर बाकी पूरा कवर हो। हमें पोलिंग कम्पार्टमेन्ट को कवर नहीं करना है। सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान दल रवाना करते समय पीठासीन अधिकारी से इस आशय का प्रमाण पत्र ले कि उसने सही हालत में सामग्री प्राप्त कर ली है। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोयल ने जिले में स्थापित मतदान केन्द्रों पर व्यवस्था हेतु सौंपे गये दायित्वों के बारे में जानकारी दी। उन्होने सभी अधिकारियों को मतदान केन्द्रों पर सौंपे गये दायित्व अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। रिटर्निंग आफिसर टिमरनी श्री हरिसिंह चैधरी ने बैठक में सामग्री वितरण संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा हरदा एवं टिमरनी हेतु बीस-बीस काउन्टर स्थापित किये गये है। टिमरनी हेतु प्रत्येक काउन्टर पर बारह-बारह मतदान केन्द्र एवं अंतिम पर चैदह मतदान केन्द्रों को सामग्री वितरण हेतु व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार हरदा में प्रत्येक काउन्टर पर चैदह मतदान केन्द्रों को सामग्री वितरण की जावेगी। सामग्री वितरण स्थल पर मतदान केन्द्रों के रूट चार्ट, वाहन प्रभारी एवं उसके मोबाईल नम्बर की जानकारी प्रदर्शित की जावेगी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री एच.एस. मीना, अपर कलेक्टर श्री बी.एल. कोचले, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोयल, रिटर्निंग आफिसर हरदा एवं टिमरनी, अनुविभागीय अधिकारी खिरकिया तथा निर्वाचन कार्य हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top