नकदी के परिवहन के सम्बंध में मानक प्रचालन प्रक्रिया के निर्देशों का अनिवार्य पालन सुनिश्चित करें- कलेक्टर श्री विश्वनाथन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

नकदी के परिवहन के सम्बंध में मानक प्रचालन प्रक्रिया के निर्देशों का अनिवार्य पालन सुनिश्चित करें- कलेक्टर श्री विश्वनाथन
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस विश्वनाथन ने समस्त बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन के दौरान बैंकों द्वारा नकदी के परिवहन के सम्बंध में भारतीय बैंकों के संघ द्वारा मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) के निर्देशों का अनिवार्य पालन सुनिश्चित करें। आपने बताया बैंक को यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि बाह्य स्त्रोत एजेंसियों/ कम्पनियों की नकदी वैन किसी भी परिस्थिति में उस बैंक के अलावा किसी तृतीय पक्षकार/एजेंसी/ व्यक्तियों की नकदी नहीं ले जाएं। बैंक के स्वयं के प्रयोजनार्थ ले जायी जा रही नकदी के साथ बैंक द्वारा जारी पत्र/ दस्तावेज जिसमें नकदी का विवरण हो आवश्यक है। इसके साथ ही नकदी ले जा रही वैन में बैठे हर एक व्यक्ति सम्बंधित एजेंसियों के पहचान पत्र रखेंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top