सभी अनुमतियों के लिये अब ऑन लाईन आवेदन भी कर सकेंगे

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

सभी अनुमतियों के लिये अब ऑन लाईन आवेदन भी कर सकेंगे
विधानसभा चुनाव के दौरान राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों को सभा के लिये मैदान की अनुमति लेने, रैली निकलवाने, हैलीपैड के लिये अनुमति लेने के लिये अब निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पडे़गी। सभी अनुमतियों के लिये अब ऑन लाईन आवेदन भी कर सकते हैं।चुनाव आयोग ने पारदर्शिता के मद्देनजर किसी भी कार्य की अनुमति लेने के लिये राजनैतिक दलों के लिये निर्वाचन आयोग ने पहले आओ पहले पाओ की सुविधा दी है। इसके तहत जो पहले ऑन लाईन आवेदन करेगा, उसे पहले अनुमति दी जायेगी। इसके लिये सुविधा एप पर 72 घंटे पूर्व ऑन लाईन आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद उपलब्धता अनुसार उन्हें अनुमति दी जायेगी। विधानसभा चुनाव को सरल एवं पारदर्शी बनाने के लिये इस बार आम सभायें, रैली, वाहनों के अधिग्रहण की जानकारी सहित समस्याओं का समाधान भी ऑन लाईन किया जायेगा।
चुनाव आयोग के विशेष साफ्टवेयर के द्वारा चुनाव में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निगरानी की जायेगी। वाहनों के अधिग्रहण करने की प्रक्रिया भी ऑन लाईन की जायेगी। निर्वाचन कार्य के लिये निर्वाचन आयोग ने सुगम सुविधा व समाधान नामक तीन एप बनाये हैं, जिनसे उक्त सभी कार्य सम्पन्न किये जायेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top