संबल योजना के शत प्रतिशत हितग्राहियों तक लाभ दिलाना करें सुनिश्चित - डॉ केसरी प्रसाद

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
संबल योजना के शत प्रतिशत हितग्राहियों तक लाभ दिलाना करें सुनिश्चित - डॉ केसरी प्रसाद

आशा मासिक बैठक संपन्न

टिमरनी -
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी में आशा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित की गई, बैठक में चिकित्सा अधिकारी डॉ केसरी प्रसाद ने संबल योजना के समस्त हितग्राहियों  को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए.. उन्होंने कहा की यह एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका लाभ श्रमिक के रूप में पंजीकृत व्यक्ति को अवश्य मिलना चाहिए..

ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर आशीष साकल्ले ने आशा कार्यकर्ताओं को पहले और दुसरे प्रसव की सूचि को अपडेट करवाया, टिमरनी विकासखंड की आशा कार्यकर्ताओं और मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारियों के कार्यों  की सराहना करते हुए उन्होंने कहा की थोड़े और प्रयासों से हम योजना का लाभ शत प्रतिशत हितग्राहियों तक पंहुचा सकते है...

बैठक के प्रथम सत्र में बीसीएम मुकेश बटाने ने आशा कार्यकर्ताओं के कार्य की समीक्षा की और एजेंडा अनुसार विषयों को रखा.. आगामी ३० सितम्बर को सेवा सदन संस्था द्वारा गुर्जर होस्टल टिमरनी में  आयोजित नेत्र शिविर के बारे में जानकारी देते हुए श्री बटाने ने मोतियाबिंद के मरीजों को शिविर में पहुचाने की अपील की.. आशा कार्यकर्ताओं को मिलाने वाली प्रोत्साहन राशी की जानकारी भी दी गई..

बैठक में उपस्थित सेक्टर सुपरवाइजर और आशा सहयोगिनी ने अपने अपने सेक्टर के दल बनाकर योजनाओ की समीक्षा की, टिमरनी के दल में एस के शर्मा, कविता मालवीय, आशा सोनी ने जानकारी ली वही सोडलपुर दल सी के ठाकुर, सुषमा मालवीय ने व् रहटगांव राजबरारी क्षेत्र की जानकारी आनंद किरार, सुधा पारे, नीलू वर्मा, शिवकली ने निर्धारित पत्रक में जानकारी ली.. इस अवसर पर विकासखंड की आशा कार्यकर्त्ता उपस्थित रही..

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top