विधायक शाह ने क्षेत्र की समस्या को लेकर मत्री से की मुलाकात

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
 टिमरनी -
क्षेत्रीय विधायक संजय शाह मकड़ाई के अथक प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्य की गति लगातार बढ़ रही है। इसी सिलसिले में विधायक शाह के प्रयास से पंचायत राज संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा विधानसभा क्षेत्र टिमरनी के ग्राम डोलरिया में 12 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है एवं ग्राम आलमपुर में 20 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण बहुत जल्द होना है। क्षेत्रीय जनता ने विधायक शाह के इन प्रयासों का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। मंगलवार को विधायक संजय शाह मकड़ाई, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह सावनेर व जैव विविधता व प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुनील दुबे भोपाल पहुंचे और मप्र शासन के कृषि मंत्री, राजस्व मंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, खेल एवं युवक कल्याण विभाग मंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री से मिले। विधायक द्वारा क्षेत्रीय जनता व कर्मचारीयों की समस्याओं को लेकर मंत्रीयों से मुलाकात की गई और लिखित आवेदन देकर जल्द से जल्द समस्याओं को हल करने का आग्रह किया। जिसमें विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खरीफ फसल के पंजीयन का समय बढ़ाए जाने एवं सरकारी खरीद को 1 अक्टूबर से प्रारंभ किए जाने की बात लिखी। साथ ही खरीफ फसलों की नुकसानी का सर्वे कराकर भरपाई कराने का आग्रह किया। टिमरनी में मिट्टी परिक्षण प्रयोगशाला भवन बनकर तैयार हो चुका है उसे शीघ्र प्रारंभ किया जाए। चना की प्रोत्साहन राशि शीघ्र दिलाई जाए। बीमा कंपनी द्वारा वर्ष 2017 की खरीफ में जो बीमा दिया गया है वह समान मात्रा में दिलाया जाए।  ग्राम चारखेड़ा, सोहागपुर, सोडलपुर, बिच्छापुर एवं नौसर में दो-दो सौ मीटर सीसी रोड़ जो पांच-पांच लाख रूपये की लागत से बनना है जिनकी स्वीकृति देने का कष्ट करें। विधानसभा क्षेत्र कि 15 व्यायाम शालाओं को जिम सामग्री प्रदान करने का कष्ट करें। विधानसभा क्षेत्र में टिमरनी, सिराली व रहटगांव में तहसील कार्यालय है जिनमें लगभग 80 पटवारी कार्यरत हैं। जहां पटवारियों को बैठने के लिए कोई व्यवस्था ना होने से किसानों को पटवारी से मिलने में काफी असुविधा होती है। अतः उक्त तीनों तहसील कार्यालय में पटवारी कक्ष का निर्माण कराए जाने की कृपा करें। साथ ही विधानसभा क्षेत्र में 15 हैंडपंपों का खनन करना अति आवश्यक है इससे क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए यह 15 हैंडपंप का खनन कराने की कृपा करें। विधायक शाह ने पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव से मुलाकात कर  ग्राम पंचायत पोखरनी में लगभग 20 लाख रूपये की लागत का सामुदायिक भवन देने की मांग की जिसे मंत्री जी ने स्वीकार किया। क्षेत्रीय जनता विधायक शाह के इन प्रयासों से गद गद है और दिल से आशीर्वाद देना चाहती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top