टिमरनी-
विकासखण्ड के ग्राम भादूगांव के जयप्रकाश पालीवाल द्वारा इस बार सोयाबीन जैविक खेती के विभिन्न प्रयोगों के द्वारा पैदा की जा रही है कृषक द्वारा बताया गया कि आत्मा परियोजना के डॉ श्रीचंद जाट के मार्गदर्शन में मैंने जैविक खेती के विभिन्न तकनीकी पवारखेड़ा एवं आत्मा परियोजना के प्रशिक्षणों के दौरान प्राप्त की इसका प्रयोग में अपने खेत में जैविक विधियों को अपनाकर कर रहा हूं इसके लिए मैंने अपने घर पर पशुओं के गोबर गोमूत्र एवं कूड़े-कचरे से वर्मी कंपोस्ट तैयार कर रहा हूं जिसका प्रयोग मैंने अपने खेत पर किया एवं इस बार मेरी फसल बहुत बढ़िया है और मैंने सोयाबीन की आरबीएस 2001-4 जाति लगाई है जिस में फूल आ गए हैं तथा इसमें मैंने बिना किसी केमिकल के जैविक पदार्थों के उपयोग करते हुए फसल ला रहा हूं इसका प्रयोग मैंने अपने 1 एकड़ खेत में किया है इस प्रकार कम लागत में अच्छी फसल पैदा होने की आशा है अतः सभी किसान भाई नवीन तकनीकियों को अपनाकर जैविक खेती अपनाकर आने वाले भविष्य को संवार एवं मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले एवं पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्परिणाम को कम करने में अपना सहयोग प्रदान करें ऐसा कृषक का मानना है।वही उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रदान किए गए आम के पौधों को किसान मित्र उत्तम सिंह राजपूत छिदगांव तमोली द्वारा अपने खेत में लगाएं हैं तथा आम के इन पौधों की जाति आम्रपाली एवं दशहरी जाति के पूरे गांव के विभिन्न लोगों द्वारा लगाए गए हैं जिनको तकनीकी सलाह किसान मित्र द्वारा दी जा रही है एवं समझाइश के तौर पर विभिन्न रोग एवं कीट जो कि आम के पौधे पर प्रारंभिक दशा में लगते हैं उनके नियंत्रण के प्रभावी तरीके किसानों को समझा कर बगीचे तैयार करने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग आत्मा परियोजना के डॉ श्रीचंद जाट द्वारा बताया गया कि सभी किसान मित्रों को विभिन्न प्रशिक्षण के दौरान उधानिकी की विभिन्न तकनीकी जानकारी सिखाई जाती है इसमें पौध रोपण से लेकर कटाई छटाई कीट रोग प्रबंधन सिंचाई प्रबंधन उर्वरक प्रबंधन एवं अन्य तकनीकी का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसका किसान मित्र अपने गांव में लगाए जाने वाले वाटिका किचन गार्डन या सघन पौध रोपण हो सभी की तकनीकों से अवगत करा कर किसानों के हित में काम करने के निर्देश दिए जाते हैं किसान मित्र द्वारा समय-समय पर किसान भाइयों को कृषि पशुपालन उद्यानिकी मत्स्य पालन एवं अन्य विधाओं की तकनीकी जानकारी किसानों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
जैविक खेती से बड़ रहा उत्पादन
अगस्त 01, 2018
0
अन्य ऐप में शेयर करें