स्वच्छता जागरूकता ने लिय बनाई मानव श्रंखला और निकली रैली

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

विकासखण्ड के ग्राम सोडलपुर में स्वच्छ भारत समर इन्टरशिप के तहत नेहरू युवा केन्द्र एवं ग्राम पंचायत द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से जनपद सीईओ रंजीत ताराम, सरपंच, सुरेश उइके एवं संकुल प्रचार्य विजय गौर ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।यह रैली  प्रमुख मार्ग से स्वच्छता जागरूकता हम सब ने यह ठाना है सोडलपुर को स्वच्छ बनाना है, कदम से कमद मिलाओ स्वच्छता के दीप जलाओ, के नारे के साथ कान्हा बाबा चौक बस स्टॉप पहुँची यहा मानव श्रंखला बना बनाई गई और नेहरू युवा केन्द्र के हरीश गोहिया सभी को स्वच्छता का संकल्प दिलाया और व्यापारियों से अपनी अपनी दुकानों में डस्टबीन रखने का निवेदन किया ओर स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में सोडलपुर को साफ स्वच्छ सुंदर और सोडलपुर ओर हरदा जिले को प्रथम बनाने की अपील करते हुए कहा कि हमारा गांव हमारी जिम्मेदारी अपने गॉव को स्वच्छता में अच्छे स्थान पर लाना है तो हम सभी को इसके लिए संकल्पित होना होगा जनपद सीईओ रंजीत ताराम, नेहरू युवा केन्द्र के हरीश गोहिया,स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी योगेंद्र बरखडे, सरपंच सुरेश उइके, उप सरपंच रामदास रायखेरे, जनपद सदस्य ओम दान्द्रे, पंच आदित्य पटेल, पंकज खंडेरिया, मधुर भारद्वाज, दीपक गौर, संस्कार सोनकिया, सचिव रामकृष्ण कुशवाहा, रोजगार सहायक सुमित चौधरी, पुलिस प्रशासन मुलायम सिंह, एस एन मालवीया,विजय गौर, मनीष सोनकिया, बृजकिशोर धुर्वे, अश्विनी पालीवाल, गजाधर माणिक, संजय पंवार, तुकाराम चौरे, महेंद्र राय, संदीप लोखंडे, संजय यादव, श्रीमती सुनीता कौशल, श्रीमती नीति मंडलेकर ज्योति निनावे आदि सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top