शिक्षक की मांग को लेकर बच्चे वस्ता बंद हड़ताल पर बैठ

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

टिमरनी-
रहटगांव तहसील अंतर्गत आनेवाले ग्राम झाड़बिड़ा में मंगलवार को बच्चे वस्ता बंद हड़ताल पर बैठ गए।साथ ही गांव में रैली निकालकर सरपंच के यहाँ पहुंचे।और शिक्षक पुरुषोत्तम राठौर को बापस झाड़बिड़ा लाने की मांग की । क्या है मामला विगत दिनों शिक्षक पुरुषोत्तम राठौर ने मॉडल एक्ससिलेन्स शिक्षक चयन परीक्षा दी । जिसके तहत 2 वर्ष के लिए संस्कृत विषय के अध्यापन कार्य के लिए उनका चयन उत्कृष्ट विद्यालय टिमरनी में हुआ।

 शिक्षक राठौर झाड़बिड़ा हाइस्कूल में गणित विषय का अध्यापन कराते थे। बच्चों से उनका खासा लगाव भी था।उनके चले जाने के बाद बच्चे कभी स्कूल आते कभी नही।साथ ही कक्षा 10 वी में गणित विषय पढ़ाने के लिए भी शिक्षक नही ।जिसके कारण गणित विषय मे बच्चे पिछड़ रहे। मंगलवार को जब छात्र छात्रएं शाला पहुँचे ।तो कोई भी विद्यार्थी शाला के अंदर नही गया।प्रभारी अनिल शुक्ला के समझाने पर भी बच्चे कक्षा में नही बैठे।और नारेबाजी करने लगे।साथ ही गांव में रैली निकालकर सरपंच नर्मदा प्रसाद गौर के यहाँ पहुँचे।ओर काफी देर तक सरपंच के घर के सामने नारेबाजी की ।उसके बाद सरपंच ने जब आश्वासन दिया की वे संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना करेंगें।

मामले की जानकारी टिमरनी तहसीलदार अलका एक्का और एस डी एम डी. एस. चौधरी को मिली तो करीब 5 बजे एस डी एम और तहसीलदार झाड़बिड़ा पहुंचे तो देखा बच्चे बैठे थे।श्री चौधरी ने बच्चों से बात की ओर उनकी समस्या सुनी।और आश्वासन दिया कि जल्द ही हम आपकी समस्या का समाधान करेंगे। हम संबंधित विभाग से बात करेंगे।आप लोग विधिवत अपनी पढ़ाई जारी रखे।
बच्चों ने एस डी एम महोदय से विनती की की हमे सिर्फ हमारे शिक्षक राठौर सर को बापस भेज दीजिये ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top