टिमरनी
भारतीय किसान संघ दारा विकासखंड टिमरनी के अंतर्गत ग्राम नोसर गोदडी काथड़ी बाजनिया एव गाडरापुर के किसानो को खरीफ फसल
बीमा राशि वितरण व्यवस्था में अनियमितता के सबंध में गुरुवार तहसील कार्यलय पहुच तहसीलदार अलका इक्का को ज्ञापन सोपा।जिसमें कहा गया कि वर्तमान खरीफ फसल 2017 की बीमा सूची में इन पांचों गांव के नाम नहीं है अनावारी रिपोर्ट बनाते समय स्थानीय प्रशासन का व्यवहार भी इन गांव के साथ सौतेला रहा है।क्योंकि क्या इन पांचों गांव में मौसम पूरे जिले एवं प्रदेश की तुलना में फसल के अनुकूल रहा जो इन गांव की फसल नुकसान नहीं हुआ। यदि पूरे प्रदेश एवं जिले की रिपोर्ट को देखें तो यह स्वयं सिद्ध होता है कि इन पांचों गांव के साथ अनावरी रिपोर्ट बनाते समय स्थानीय प्रशासन से सौतेला व्यवहार कर बीमा राशि से वंचित किया ।जिससे किसानों को बहुत बड़ी आर्थिक हानि हो रही है। वर्तमान में मौसम की मार के कारण किसानों की उड़द फसल भी पूरी तरह नष्ट हो गई है जिसका सर्वे कराकर मुआवजा राशि दिलायी जावें तथा तहसील के जिन गांव मे बीमा कराने हेतु प्रीमीयम राषि से कम राषि मिल रही है उन्हे कम से कम 3 हजार रूपये की राषि दिलाये जाने की बात कही। यदि 4 दिवस के अन्दर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो संगठन आंदोलन करेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रषासन की होगी। इस दौरान विष्णु मालाकार विजय मलगाया श्याम पाटिल रामकृष्ण राजपूत जमनादास चैबे सुनिल दुवे राजकुमार पाटिल आदि किसान मौजूद रहे। प्रतिलिपी के माध्यम से विधायक संजय शाह को समस्या के संबंध में अवगत कराया।