जांच पश्चात समस्त मानकों पर खरा उतरने के बाद ही यह सामग्री तेंदूपत्ता संग्राहकों को वितरित की गई -शाह

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

टिमरनी-
विधानसभा क्षेत्र टिमरनी के विधायक संजय शाह द्वारा  मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि विगत कुछ दिनों से शरारती तत्वों व कांग्रेसियों द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही है कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को जो जूते चप्पल प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विगत दिनों वितरित किए गए है। उनके उपयोग से गंभीर बीमारी होने की संभावना है। यह अफवाह पूर्णतया असत्य एवं निराधार है। चरण पादुका योजना के अंतर्गत नये तेंदूपत्ता संग्राहकों को जो जूता चप्पल प्रदाय किए गए हैं उनकी भारत सरकार प्रतिष्ठित संस्थाओं से जांच कराई गई है। जांच पश्चात समस्त मानकों पर खरा उतरने के बाद ही यह सामग्री तेंदूपत्ता संग्राहकों को वितरित की गई है। उनके उपयोग से किसी प्रकार की बीमारी होने की संभावना नहीं है। मप सरकार एवं मप्र राज्य लघु वनोंपज संघ जिम्मेदारी ले रहा है कि प्रदाय की गई समस्त सामग्रियां विशेष रूप से जूते चप्पल समस्त मानकों पर खरा उतरती है एवं इसके उपयोग से किसी भी प्रकार की बीमारी या त्वचा रोग नहीं होगा। अत: समस्त संग्राहकों से अनुरोध है कि वे इन शरारती तत्वों व कांग्रेसी नेताओं द्वारा फैलाई जा रही असत्य एवं भ्रामक अफवाहों पर कोई ध्यान नहीं दें एवं निश्चिंत होकर प्रदाय किए गए सामग्री का उपयोग करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top