विधायक संजय शाह ने किया एक करोड़ चोवीस लाख के कामो का भूमिपूजन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
टिमरनी
नगर के समीप ग्राम धोलपुरकला में क्षेत्रीय विधायक संजय शाह ने 1 करोड 10 लाख रूपये की लागत से बनने वाले हाई स्कूल भवन का भूमि पूजन किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र गद्रे, विजय सावनेर , मंडल अध्यक्ष कैलाश डूडी, राधेश्याम गौर ,मंडी अध्यक्ष  ब्रजमोहन छापरे आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक संजय शाह ने कहा कि क्षेत्र में जितने भी विकास कार्य हैं उसमें भाजपा की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है आपके गांव में शासकीय हाई स्कूल खुल जाने से  विद्यार्थियों को  अत्यधिक लाभ मिलेगा। इस दौरान उन्होंने  भूमि दानदाता  शिवशंकर सरवर का भी आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय सावनेर ने भी उद्बोधन दिया। पूरे गांव में क्षेत्रीय विधायक संजय शाह का फूल मालाओं से  अभिनंदन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बद्रीनारायण सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ साथ जनपत अध्यक्ष निधि बद्री नारायण राजपूत टिमरनी नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गोयल भूमि दान दाता शिवशंकर सरवर, आशीष तिवारी, विजय गोयल,बद्री नारायण सिंह अंकित जोशी दीपक पारे ,नन्हेलाल कौशल धर्मेंद्र पाल अखिलेश बाके सहित अनेक लोग मौजूद थे। बुधवार विधायक संजय शाह ने दोपहर ग्राम भावरास में पहुंचकर 14 लाख की लागत से बनने वाले ग्राम पंचायत भवन का भूमि पूजन किया। इसी कार्यक्रम में दो दुर्घटनाओं में पीड़ित हुए परिवार के लोगों को राहत राशि के चेक भी संबल योजना के तहत वितरित किए गए। जिसमें एक परिवार को 4 लाख एवं दूसरे परिवार को 2 लाख रुपये की राशि के चेक देकर उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इसी दौरान क्षेत्रीय विधायक संजय शाह ने ग्राम भवरास में ओटला निर्माण हेतु एक लाख एवं ग्राम बिल्लोद में मंदिर चबूतरा के लिए पचास हजार रुपये देने की घोषणा की। इस कार्यक्रम में छोटू पटेल शंकर राजपूत सहित अनेक लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top