संयुक्त संचालक त्रिपाठी ने किया शाला निरिक्षण

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
 टिमरनी

स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय एव कन्या उ मा विद्यालय शाला का संयुक्त संचालक नर्मदापुरम सम्भाग एस के त्रिपाठी एव जिलाशिक्षाधिकारी सी एस टैगोर ने आकस्मिक निरीक्षण किया । नीट एव जे ई ई की कक्षाएं प्रारम्भ करने के निर्देश दिए ।प्रयोगशाला,पुस्तकालय का अवलोकन कर प्रयोगों की सूची लगाने के लगाए प्रत्येक विद्यार्थी का लाइब्रेरी कार्ड बनाने के निर्देश सयुंक्त संचालक द्वारा दिये गए ।कक्षा 9वी के विद्यार्थियों की ब्रिज कोर्स टेस्ट की समीक्षा की एवम कक्षा में जाकर बच्चों से गुणा, भाग ,जोड़ घटाना, कराकर देखे । अधिकतर छात्रों द्वारा गणित की संक्रिया करके दिखाई ।वही प्राथमिक शिक्षकों का  सेवाकालीन शिक्षक दक्षता उन्नयन प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया । शिक्षको को स्कूल में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण करने के निर्देश दिए इस दौरान  डी पी सी आर एस तिवारी, प्राचार्य अशोक कुमार यादव,बी आर सी भागवत सिंह कटारे ,मंगल सिंह यादव,डी एन  व्यास ,अनिल तिवारी,अनिल काले दिनेश सोनी,हरिओम गौर संजय पराशर ,मुकेश उपरारिया उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top